Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jhajjar News: झज्जर में नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे में फंदा लगा कर दी जान; मचा कोहराम 2 साल पहले हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझी, हत्यारों ने ऐसे की थी पूरी साजिश...अब हुआ खुलासा Cyber Fraud: कंपनी का मालिक बनकर अकाउंटेंट से कराए लाखों रुपए ट्रांसफर, दो शातिर ठग गिरफ्तार Sunil Jaglan News: सुनील जागलान का 'सरपंच गाइडेंस सेंटर' ग्रामीण भारत में ला रहा बदलाव, जानें कैसे ब... Traffic Advisory: कल घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक रूट, इन रास्तों पर रहेगी वाहनों की No Entr... Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द कम होंगे बिजली के दाम, सीएम ने दी मंजूरी Crime News: फिरौती न देने पर 42 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई, एक आरोपी गिरफ्तार Punjab Crime News: प्रेम प्रसंग में अंधी हुई मां, दो मासूम बच्चों को चूहे मारने वाली दवा देकर मार डा... Jalandhar: लक्की ओबरॉय हत्याकांड में नया मोड़, एक और नाम आया सामने, खुले बड़े राज Punjab Police Success: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 22 किलो हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ...

इंटर स्टेट वाहन चोर गिरोह के किंगपिन सहित 4 आरोपी काबू, हुए बड़े खुलासे

7

चंडीगढ़: यू.टी. पुलिस ऑपरेशन सैल की टीम ने इंटर स्टेट वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए किंगपिन समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से पकड़े गए चोर गिरोह के 3 सदस्यों के अलावा चौथा आरोपी वह स्क्रैप डीलर है, जो उनसे चोरी का माल खरीदता था।

आरोपियों की पहचान गिरोह के किंगपिन मनोज ठाकुर उर्फ मुन्ना (40) निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश, पंजाब के लुधियाना जिले के रहने वाले 57 वर्षीय असलम, यू.पी. के कानपुर जिले के रहने वाले 33 वर्षीय नवनीत और लुधियाना के रहने वाले स्क्रैप डीलर 36 वर्षीय जयप्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से चोरी की 11 वारदातों को सुलझा लिया गया है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से एक बुलेट मोटर साइकिल समेत 5 बाइक, 3 एक्टिवा स्कूटर, 3 लग्जरी गाड़ियां और 8 गाड़ियों की बैटरियां बरामद की हैं।

जानकारी के अनुसार यू.टी. पुलिस की एस.पी. गीतांजलि खंडेलवाल के दिशा-निर्देशों और डी.एस.पी. विकाश शिओकंद की सुपरविजन में ऑपरेशन सैल के इंस्पैक्टर रंजीत सिंह की टीम ने 26 जून को राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान सैक्टर-26 के पास नाका लगा रखा था। चैकिंग के दौरान टीम ने एक मोटर साइकिल चालक को रोका। जिसने अपना नाम असलम बताया। जब पुलिस ने बाइक के कागजात चैक करवाने के लिए बोला तो दस्तावेज पेश करने में विफल रहा। रिकॉर्ड की जांच करने पर पाया गया कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है। जो 15 जून को थाना आई.टी. पार्क क्षेत्र एरिया के अंतर्गत से चोरी हुई थी।

आरोपी असलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा मोटरसाइकिल कब्जे में ले ली। इसके अलावा पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसके गिरोह के 2 सदस्य चंडीगढ़ क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वर्तमान में उनके पास एक चोरी किया बुलेट मोटरसाइकिल हिमाचल नंबर का है।जिसे उन्होंने सैक्टर-22, चंडीगढ़ से चुराया था तथा वह मनीमाजरा चंडीगढ़ क्षेत्र में घूम रहे हैं। उसने आरोपियों का नाम नवनीत और मनोज उर्फ मुन्ना बताया। पुलिस ने तुंरत उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.