Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब की जेलों में भ्रष्टाचार पर एक्शन, 25 अधिकारियों को किया गया सस्पेंड

18

पंजाब में मान सरकार ने जेलों में भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा एक्शन लिया है. जेलों में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. जेल में कामकाज सुधारने के लिए अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है. दरअसल, अलग-अलग जेलों के 25 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है.

जेलों में भ्रष्टाचार और ड्रग्स नेटवर्क को खत्म करने के लिए बड़ा एक्शन लिया जा रहा है. 3 डिप्टी सुपरिडेंट और 2 असिस्टेंट सुपरिडेंट समेत 25 जेल कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है. जेल में भ्रष्टाचार और नशे के नेटवर्क की जानकारी मिल रही थी, इसी के बाद सरकार सतर्क हुई है.

एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि सस्पेंड करने का मकसद जेल के प्रबंधन में सुधार लाना है. साथ ही अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करना है. प्रवक्ता ने कहा, इस कार्रवाई से जेलों के सिस्टम में सुधार होगा और अधिक जवाबदेही सुनिश्चित की जाने की उम्मीद है.

नशे से लड़ने के लिए सरकार उठा रही कदम

पंजाब सरकार नशे और ड्रग्स से लड़ने के लिए कई कदम उठा रही है. पंजाब सरकार ने गुरुवार (26 जून) को डेटा इंटेलिजेंस और तकनीकी सहायता इकाई स्थापित करने के लिए अनन्या बिड़ला फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह पहल राज्य सरकार की नशीली दवाओं के खिलाफ चल रही लड़ाई का हिस्सा है.

डेटा इंटेलिजेंस और तकनीकी सहायता इकाई की स्थापना की यह पहल राज्य में नशीली दवाओं के खतरे से निपटने में एक महत्वपूर्ण कदम है. सीएम भगवंत मान ने कहा था, यह समझौता ज्ञापन नशीली दवाओं की रोकथाम और पुनर्वास के लिए पंजाब सरकार की कोशिशों का हिस्सा है.

पंजाब को नशा मुक्त बनाने की पहल

पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पंजाब सरकार लगातार कदम उठा रही है. लोगों को जागरूक किया जा रहा है. साथ ही उनकी मदद के लिए रिहैबिलिटेशन सेंटर बनाए गए हैं. इसी के साथ अब जेल में हो रहे भ्रष्टाचार और ड्रग्स के नेटवर्क को भी खत्म करने के लिए कदम उठाए गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.