Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

पति की आदत से परेशान थी बीवी, शराब में मिला दी नींद की गोलियां, पीते ही चल बसा

17

उत्तर प्रदेश के रामपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला ने पति की बुरी आदत से परेशान होकर उसे मार डाला. महिला ने पति को शराब में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं, जिससे उसकी मौत हो गई. इस पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

मामला खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव धावनी बुजुर्ग के मजरा कंचनपुर का है. यहां मारपीट से आजिज महिला ने पति की शराब की बोतल में नींद की गोलियां मिला दीं. जिससे शराब पीने के बाद पति की मौत हो गई. मामला पुलिस के पास पहुंचने पर हत्या की बात सामने आई. जिसके बाद महिला को जेल भेज दिया गया.

बताया गया कि रामपुर की तहसील बिलासपुर के थाना खजुरिया गांव धावनी बुजुर्ग का मजरा कंचनपुर निवासी देवकी नंदन पेशे से मजदूर था. देवकी नंदन रोजाना शराब पीने का आदी था और शराब पीकर पत्नी विमलेश से अक्सर मारपीट करता था. इसी से तंग आकर विमलेश ने देवकी नंदन की शराब बोतल में नींद की गोलियां मिला दीं. जिसे पीने के बाद देवकी नंदन की मौत हो गई. घटना 21 जून की बताई जा रही है. विमलेश के अनुसार, देवकी नंदन की मौत हार्ट से हुई, लेकिन देवकी नंदन के भाई गंगाराम ने भाभी पर हत्या का आरोप लगाया था. मामले की जांच के बाद पुलिस ने विमलेश को गिरफ्तार कर लिया.

6 साल पहले हुई थी शादी

खजुरिया थाना अध्यक्ष राजीव कुमार के अनुसार विमलेश ने बताया कि उसकी शादी 6 साल पहले देवकीनंदन से हुई थी. उसके ढाई साल का एक बच्चा भी है. देवकीनंदन आए दिन शराब पीकर मारता पीटता था. इसी से तंग आकर लगभग 1 महीने पहले अपने पति से ही नींद की गोलियां मंगवाई थीं. 21 जून की रात वहीं गोलियां शराब की बोतल में मिला दी थीं. वही शराब पीने की वजह से देवकीनंदन की देर रात मौत हो गई थी. थाना अध्यक्ष के मुताबिक विमलेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. घर से नींद की गोलियों का पत्ता भी बरामद हुआ है. प्रथम दृष्ट्या मारपीट से आजिज होकर जानलेवा कदम उठाने की बात सामने आ रही है. बहरहाल घटना के बाबत विभिन्न बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.