Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गुना के बमौरी में हैजा फैलने की आशंका, दूषित पानी से दो की मौत, कई गंभीर..

16

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले की बमौरी क्षेत्र स्थित मुहाल कॉलोनी में दूषित पानी पीने से हैजा फैलने की आशंका है। पिछले 5 से 7 दिनों में 40 से अधिक लोग उल्टी-दस्त से पीडि़त हुए हैं, जिनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का दावा है कि यह सभी हैजा से पीड़ित हैं। मृतकों में मुहाल कॉलोनी की हउसा बाई फोर और पठार बस्ती मुहाल कॉलोनी की रामप्यारी सहरिया शामिल हैं। दोनों की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। फिलहाल, 7 से 8 लोग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि कुछ लोग शासकीय अस्पताल के आईसीयू में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

पीडि़तों में एक छोटा बच्चा भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी की टंकी से सप्लाई होती है, जिसकी लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। आशंका है कि इसी टंकी में गंदा पानी मिल जाने से यह संक्रमण फैला है। वहीं पठार पर स्थित एक हेण्डपम्प जो बारिश से पहले तक बंद पड़ा था, 4 दिन पहले एक रात में हुई 10 इंच वर्ष के बाद उसमें पानी आना शुरू हो गया।

उसका उपयोग करने वालो में बीमारी फैली है। कुछ लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। प्रशासन की टीम गांव पहुंच गई है। आशंका है कि धीरे-धीरे बच्चे भी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। वहीं निजी अस्पतालों में भर्ती लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.