जम्मू : माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए बहुत ही खास खबर सामने आई है। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार एक बार फिर माता वैष्णो देवी के यात्रा मार्ग पर भूस्खलन हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार वैष्णो देवी यात्रा हेतु महत्वपूर्ण हिमकोटी मार्ग एक बार फिर भूस्खलन के चलते बंद कर दिया गया है। इस दौरान बोर्ड प्रशासन द्वारा राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। भक्तों को पुराने पारंपरिक मार्ग से यात्रा करने की अनुमति दी जा रही है।
आपको बता दें कि, 3 दिन पहले भी हिमकोटी मार्ग (नए मार्ग) पर स्थित सत्या व्यू प्वाइंट के पास भूस्खलन हुआ। जिसके चलते नया हिमकोटी मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। तेज बारिश के चलते भूस्लखन की घटना हुई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.