जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग की ओर से अगले पांच दिन के लिए यहां आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हो गया. भूस्खलन की वजह से वैष्णो देवी यात्रा प्रभावित हुई. क्योंकि बारिश की वजह से वैष्णो देवी जाने वाले हिमकोटी मार्ग पर मलबा आने की वजह से कुछ समय के लिए रास्ते को बंद कर दिया गया था.
भूस्खलन की वजह से बैटरी-केबल कार और हेलीकॉप्टर सेवाएं तक सस्पेंड कर दी गई थीं. ऐसे में वैष्णो देवी यात्रा पर जाने वाले लोगों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि एक से डेढ़ घंटे बाद ही मलबे को साफ कर दिया गया और रास्ते को खोल दिया गया था. इस तरह यात्रा फिर से पहले की तरह दोबारा से शुरू हो गई थी. इसके अलावा वैष्णो देवी यात्रा का दूसरा मार्ग भी खुला था और लोग वहां से यात्रा भी कर रहे थे.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.