Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

चारधाम यात्रा पर मानसूनी आफत! 24km चलकर भक्त पहुंच रहे बाबा केदार के दर, रास्ते में गिर रहे पत्थर

24

उत्तराखंड के सोनप्रयाग से दो किलोमीटर दूर मुनकटिया क्षेत्र केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए नासूर बन गया है. ये पिछले कई सालों से पुलिस, जिला प्रशासन और केदारनााथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सिर दर्द बना हुआ है. केदार घाटी में हो रही बरसात के कारण मुनकटिया में पहाड़ी से पत्थर गिर जाते हैं, जिससे रास्ता बाधित हो जाता है. फिर श्रद्धालु परेशान होते हैं. एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है.

रुद्रप्रयाग जिले के कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्र में मुनकटिया के पास आज पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरे हैं. इससे सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक का रास्ता बाधित हो गया है. यात्रा को अगले चार पांच घंटे तक रेाक दिया गया है. जिससे यात्रीयों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ेगा. जो रास्ता बाधित हुआ है वो शटल सेवा के संचालन में उपयोग में आने वाला रास्ता है. यहां पर वाहनों की आवाजाही के लिए रास्ता पूर्ण रूप से बंद है.

गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम तक का पैदल मार्ग भी चुनौतीपूर्ण

प्रशासन ने अस्थायी रूप से रास्ते को पैदल चलने लायक बनाया है. श्रद्धालुओं के ग्रुप को इस क्षेत्र से पैदल पार करवाया जा रहा है और सुरक्षित जगह पर भेजा जा रहा है. बता दें कि लगातार हो रही बारिश के कारण गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम तक का 24 किलोमीटर का पैदल मार्ग भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. ऐसे में श्री केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं से अपील है कि वे मौसम पूर्वानुमान के हिसाब से अपनी यात्रा प्लान करें. साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में अपनी यात्रा करें.

भूस्खलन से गोविंदघाट के पास NH-7 अवरुद्ध

वहीं आज यानी 25 जून को भूस्खलन से गोविंदघाट के पास एनएच-7 अवरुद्ध हो गया, जिससे महत्वपूर्ण बद्रीनाथ मार्ग बाधित हो गया और श्री बद्रीनाथ और श्री हेमकुंड साहेब के लिए तीर्थयात्रियों की आवाजाही रुक गई. हालांकि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने तत्काल अभियान शुरू किया और 7:30 बजे तक, यातायात पूरी तरह से बहाल कर दिया गया, जिससे यात्रा फिर शुरू हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.