Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात... अचानक टैंकर में लगी भीषण आग, जोरदार धमाके (Blast) से दहला इलाका, एक शख्स गंभीर रूप से झुलसा

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत में मिलेगा कश्मीरी जायका, मेन्यू देख खुश हो जाएगा मन

8

भारतीय रेलवे और खान-पान पर्यटन निगम आईआरसीटीसी ने यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है. कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को खाने में कश्मीरी शाकाहारी व्यंजन परोसे जाएंगे. इस संबंध में आईआरसीटीसी ने फैसला ले लिया है. कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को कश्मीरी शाकाहारी व्यंजन जुलाई के दूसरे सप्ताह से परोसे जाएंगे.

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी माह छह जून को कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. आईआरसीटीसी के एडिशनल महाप्रबंधक आनंद कुमार झा ने बताया कि हम कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में स्थानीय व्यंजन परोसने के प्लान पर काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि यात्रियों को कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में कश्मीरी स्वाद का अनुभव मिल सकेगा.

अभी तक यात्रियों को ट्रेन में मिल रहा था सामान्य भोजन

उन्होंने बताया कि जो लोग ट्रेन में यात्रा के दौरान स्थानीय भोजन का स्वाद लेना चाहेंगे उनको नाश्ते में अम्बल कद्दू, बबरू, जम्मू पराठा और दोपहर के भोजन में पनीर चमन, कश्मीरी दम आलू और जम्मू राजमा खाने में दिया जाएगा.बता दें कि पीएम मोदी द्वारा इस वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के बाद से अभी तक यात्रियों को ट्रेन में सामान्य भोजन ही खाने के लिए मिल रहा था.

स्थानीय भोजन की विशेषता क्या है?

आरसीटीसी ने अब कटरा-श्रीनगर वंदे भारत में स्थानीय व्यंजन को बढ़ावा देने के लिए बड़े होटल और फूड आउटलेट्स से संपर्क साधा है. बात की जाए ट्रेन में परोसे जाने वाले व्यंजनों की तो अम्बल कद्दू मीठा और खट्टा डोगरा व्यंजन है. ये कद्दू से बनता है. शादियों में इसे मेहमानों को खिलाया जाता है. बब्बरू एक तरह का भरवा पूरी जैसा नाश्ता है.

इसे पहाड़ी इलाकों के लोग खूब पंसद करते हैं और खाते हैं. वहीं अगर किसी यात्री को स्थनीय व्यजंन नहीं खाना हो तो उसके लिए ट्रेन में खाने में उपमा, पोहा और वेज कटलेट जैसी अन्य चीजें होंगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.