Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

‘टच किया तो 35 टुकड़े में मिलोगे…’ सुहागरात पर दुल्हन की दूल्हे को वार्निंग, बोली- मैं तुम्हारी नहीं, अमन की अमानत

31

मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी केस ने दिल दहला दिया है. शादी के महज कुछ दिन बाद ही सोनम ने राजा की हत्या करवा दी. अब यूपी के प्रयागराज में एक दुल्हन ने सुहागरात पर दूल्हे के साथ कुछ ऐसा किया कि उसे भी राजा रघुवंशी मर्डर केस याद आ गया. सुहागरात में दुल्हन ने अपने दूल्हे को चाकू दिखाकर धमकी दी कि अगर उसने उसे छुआ तो उसके शरीर के 35 टुकड़े मिलेंगे. यही नहीं, वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी. दुल्हन अगली रात दूल्हे के घर की दीवार लांघकर रफूचक्कर हो गई.

प्रयागराज के नैनी इलाके में रहने वाले कप्तान निषाद की शादी 29 अप्रैल को करछना डीहा के रहने वाले लक्ष्मी नारायण निषाद की बेटी सितारा से हुई थी, लेकिन शादी तक सब कुछ ठीक ठाक रहा. लेकिन सुहागरात पर जो हुआ, उसने तो दूल्हे कप्तान को हैरान कर दिया.

‘छुआ तो 35 टुकड़े में हो जाओगे’

दूल्हे कप्तान निषाद का कहना है कि उस रात सितारा ने चाकू दिखाते हुए धमकी दी कि उसे छूना नहीं, छुआ तो 35 टुकड़े में हो जाओगे. मैं किसी और की अमानत हूं. इसके बाद सितारा पलंग पर सो गई और कप्तान सोफे में. सितारा चाकू दिखाकर 3 रात धमकियां देती रही. आखिर कप्तान का धैर्य जवाब दे गया, जिसके बाद उसने अपनी मां को बात बताई. तब यह मामला खुला.

सुलह के लिए बुलाई गई पंचायत

कप्तान के पिता राम आसरे बताते हैं कि हमने प्यार से बहू को उसके कमरे से बुलाया. पूछा कि क्या हो गया. तब उसने साफ-साफ कह दिया कि मैं तो अमन से प्यार करती हूं. उसी के साथ रहना चाहती हूं. वही मेरे साथ सुहागरात मना सकता है, कोई और नहीं. सितारा के पिता भी आए, लेकिन बात नहीं बनी. फ़िर मोहल्ले के लोगों को बुलाकर एक राजीनामा तैयार हुआ, जिसमें तय गया कि सितारा कहीं नहीं जाएगी, वो हमारे साथ बहू बनकर यही रहेगी. अपने बॉयफ्रेंड को भूल जाएगी. लेकिन फिर भी बंद कमरे के अंदर सितारा मेरे बेटे को परेशान ही करती रही.

आखिरकार राम आसरे को ये मामला थाने तक ले जाना पड़ा. लेकिन इस बीच सितारा आधी रात को घर की दीवार से कूदकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.