Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ...

दिल्ली से मेरठ, 82KM का सफर, सिर्फ 57 मिनट में पूरा… नमो भारत ने ट्रायल में किया कमाल

6

दिल्ली और मेरठ के बीच रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के अंतर्गत एनसीआरटीसी (NCRTC) ने सराय काले खां से लेकर मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन का ट्रायल रन पूरा कर लिया है. इस ट्रेन ने दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर का सफर एक घंटे से भी कम समय में पूरा किया.

इस ट्रायल के दौरान नमो भारत 160 किमी/घंटा की रफ्तार से पटरियों पर दौडी. अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल के दौरान ट्रेन ने इस सफर को बिना किसी परेशानी के पूरा किया. साथ ही टाइम का भी विशेष ध्यान रखा गया. ट्रेन की यात्रा के दौरान सभी इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स ने सटीक काम किया. जिससे ट्रेन का ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा.

नई तकनीकी से लैस भारतीय रैपिड रेल

नमो भारत के इस ट्रैक पर दुनिया का पहला LTE नेटवर्क आधारित ETCS लेवल-3 हाइब्रिड सिग्नलिंग सिस्टम लगाया गया है जिसकी मदद से प्लेटफॉर्म, स्क्रीन और डोर्स के साथ पूरी तरह तालमेल ट्रेन का पूरी तरह से तालमेल दिखाई दिया. इस नए सिस्टम के ट्रायल में इसका प्रदर्शन बहुत बेहतर रहा.

दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर 55 किमी का हिस्सा यात्रियों के लिए पहले ही चालू किया जा चुका है. इसमे 11 स्टेशन शामिल हैं. बाकी बचे 4.5 किमी यानी सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक के ट्रैक का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. वहीं 23 किमी के ट्रैक का काम मेरठ साउथ से मोदिपुरम के बीच चल रहा है जो कि पूरा होने वाला है.

एक ही ट्रैक पर रैपिड रेल और मेट्रो

इसी ट्रैक पर मेरठ मेट्रो का ट्रायल भी चल रहा है. यह देश का पहला ऐसा ट्रैक है जहां एक ही ट्रैक पर रैपिड रेल और मेट्रो दोनों एक साथ चलने जा रही हैं. यहां से मेट्रो की जर्नी 13 स्टेशनों से होकर गुजरती है जिसका ट्रैक 23 किमी लंबा है. जिसमें 18 किमी एलिवेटेड और 5 किमी अंडरग्राउंड हिस्सा शामिल है. इन दोनों सेवाओं के जल्द से जल्द शुरु होने की उम्मीद है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.