Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

शाहजहांपुर: VHP नेत्री साध्व प्राची के गनर झंकार सिंह पर हमला, हालत गंभीर; बरेली में चल रहा इलाज

29

यूपी के शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर बिरिया में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विश्व हिंदू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची के निजी गनर झंकार सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया गया. 40 वर्षीय झंकार सिंह 19 जून को अपने गांव आया हुआ था और सुबह बाइक से घूमने निकला था. तभी गांव के करीब 10 लोगों ने उस पर हमला बोल दिया. हमलावरों ने पहले ट्रैक्टर से उसे कुचलने की कोशिश की और फिर फावड़े से ताबड़तोड़ वार किए\. इस बीच उसका भाई उसे बचाने आया तो हमलावरों ने उस पर भी हमला किया. झंकार को खून से लथपथ हालत में मरा समझकर हमलावर मौके से फरार हो गए.

गंभीर रूप से घायल झंकार सिंह को तुरंत बरेली के खुशलोक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसे ICU में रखा गया है. डॉक्टरों का कहना है कि झंकार के शरीर पर गहरी चोटें हैं और उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है. हॉस्पिटल के डॉक्टर विनोद पागरानी ने बताया कि कई अंगों में अंदरूनी चोटें हैं, जिनका इलाज जारी है. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

साध्वी प्राची ने पुलिस पर जताया गुस्सा

घटना की जानकारी मिलते ही साध्वी प्राची बरेली पहुंचीं और अपने निजी गनर को देखने हॉस्पिटल गईं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश है और मेरे निजी सुरक्षा कर्मी की जान लेने की कोशिश की गई है. उन्होंने पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि घटना को चार दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

साध्वी प्राची ने कहा कि यूपी सरकार दावा करती है कि अपराधियों को उनकी ही भाषा में जवाब दिया जाता है, लेकिन यहां पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है. मैंने खुद इंस्पेक्टर को फोन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

गांव में डर का माहौल, परिवार सदमे में

घटना के बाद गांव में तनाव और डर का माहौल है. झंकार सिंह का परिवार बेहद सदमे में है और प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि हमलावरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात को अंजाम दे गए. वहीं, अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस जानकारी नहीं दी है कि जांच किस स्तर तक पहुंची है.

वहीं साध्वी प्राची के निजी गनर पर इस जानलेवा हमले से जहां पुलिस प्रशासन की लापरवाही उजागर हो रही है. वहीं यह सवाल भी खड़ा होता है कि आखिर आम लोगों की सुरक्षा कैसे होगी, जब एक जानी-मानी नेत्री के निजी गनर पर भी इस तरह हमला हो सकता है. परिवार और समर्थक अब यही उम्मीद लगाए बैठे हैं कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करे.a

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.