Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पहले पैर में मारी गोली, फिर रेता गला… शाजापुर में काले हिरण का शिकार, वन विभाग शिकारियों की तलाश में जुटा

20

मध्य प्रदेश के शाजापुर से काले हिरण का शिकार करने का मामला सामने आया है, जहां गांव वालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी कि गिराना केवड़ाखेड़ी रोड के पास कुछ अज्ञात शिकारियों ने काले हिरण का शिकार कर दिया है. पहले काले हिरण के पैर में गोली मारी गई. इसके बाद उसका धारदार हथियार से गला काट दिया गया. यही नहीं शिकारी हिरण को अपने साथ ले जाने की भी फिराक में थे.

शाजापुर के सलसलाई थाना क्षेत्र में शिकारियों के ग्रुप ने गिराना केवड़ाखेड़ी रोड के पास एक हिरण पर गोली बारी की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी. इसके बाद उस काले हिरण का गला काट दिया. हिरण के मरने के बाद शिकारी उसे अपनी कार में डालकर ले जाने की कोशिश कर ही रहे थे कि मौके पर गांव वाले पहुंच गए. गांव वालों ने शोर मचा दिया, जिसके बाद शिकारी डरकर भाग गए.

अज्ञात शिकारियों की तलाश जारी

इसके बाद गांव वालों ने काले हिरण के बारे में पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलने पर पुलिस के साथ वन विभाग की टीम भी मौके पहुंची और हिरण के शव को कब्जे लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अब पुलिस और वन विभाग की टीम अज्ञात शिकारियों की तलाश कर रही है. इसके लिए वह सड़कों और सभी टोल नाकों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है.

शेड्यूल-1 का था मृत काला हिरण

वन विभाग की ओर से इन अज्ञात शिकारियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है. शिकारियों को पकड़ने के लिए लोकल मुखबीर की मदद भी ली जा रही है. वन विभाग के डिप्टी रेंजर और जांच अधिकारी ललित उपाध्याय ने कहा कि मृत पाया गया काला हिरण शेड्यूल-1 का है, जो मृत अवस्था में पाया गया. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद मृत हिरण को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.