Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सोनम नहीं है बेवफा? पिता नहीं रखते शर्त तो बच जाती राजा रघुवंशी की जान… एक हठ ने सब बर्बाद कर डाला

23

मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ उसके बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा और तीनों आरोपी को 13 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है. इस मामले में अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले में हर दिन एक नई परत खुलती जा रही है. राजा हत्याकांड की जांच शिलांग पुलिस कर रही है. अब पुलिस पूछताछ में एक और अहम जानकारी हाथ लगी.

पुलिस लगातार सोनम रघुवंशी के पड़ोसियों और उसके परिवार से पूछताछ कर रही है. अब पुलिस को पूछताछ में पता चला कि सोनम राजा रघुवंशी से कभी शादी करना ही नहीं चाहती थी. लेकिन उसके पिता ने उसे मजबूर किया और कहा कि अगर वह राजा रघुवंशी से शादी नहीं करेगी तो मैं आत्महत्या कर लूंगा. सोनम के पिता उसकी शादी राजा रघुवंशी से कराने की जिद पर अड़ गए थे.

पिता की हठ ने ली राजा रघुवंशी की जान!

पिता की जिद के सामने सोनम झुक गई और न चाहते हुए भी उसने बिना मन से राजा रघुवंशी से शादी कर ली. सोनम के पिता की हठ ने राजा रघुवंशी के परिवार को जिंदगीभर का दुख दे दिया और राजा की जान ले ली. पुलिस को पूछताछ में सोनम के पड़ोसियों ने बताया कि सोनम ने राजा से शादी करने से पहले ही अपने परिवार और पिता को चेतावनी दी थी कि अगर उसकी शादी हुई तो वह इस शादी का ऐसा अंजाम करेगी कि पूरी दुनिया देखती रह जाएगी और शादी के बाद सोनम ने अपनी कही बात को सच साबित कर दिया.

सोनम से आत्महत्या करने की कही थी बात

यही नहीं सोनम के पड़ोसियों ने ये भी बताया कि जब सोनम का रिश्ता राजा रघुवंशी के साथ तय हो गया था. उसके बाद से सोनम अक्सर इस बात को लेकर अपने घर में बहस और झगड़ा करती थी. कई बार तो उसकी तेज आवाजें घर से बाहर भी आती थीं. लेकिन सोनम और राजा की शादी कराने के लिए उसके पिता अड़ गए थे और सोनम से कहा था कि अगर वह राजा से शादी नहीं करेगी तो वह आत्महत्या कर जान दे देंगे.

अब तक सोनम के साथ 6 लोग गिरफ्तार

सोनम के भाई ने उसका रिश्ता तया किया था. पिता ने सोनम और राजा की कुंडली मिलाई और 11 मई को दोनों की शादी हो गई, जो राजा की जिंदगी को खुशियों की तरफ ले जाने की बजाए मौत की ओर ले गई. शादी के बाद 21 मई को हनीमून पर ले जाकर सोनम रघुवंशी ने अपने बॉयफ्रेंड और तीन साथियों के साथ मिलकर राजा की हत्या कर डाली. पुलिस सोनम समेत अब तक इस 6 लोगों को इस हत्याकांड में गिरफ्तार कर चुकी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.