Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

जीजा पर पति ने किया कमेंट, सुनते ही तुनक गई पत्नी, हसबैंड पर चाकू से किया हमला

8

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने अपने जीजा के साथ मिलकर पति पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले से पति गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि महिला अपने जीजा के साथ घूमने के लिए जा रही थी, जिसका पति ने विरोध किया. इसी बात पर महिला और उसके जीजा ने उस पर (पति पर) चाकू से हमला कर दिया. ये पूरी घटना गोरखपुर के सहजनवां थाना इलाके के भीटी रावत की बताई जा रही है.

पति ने पत्नी और उसके जीजा के खिलााफ थाने में तहरीर दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. पति सच्चितानंद यादव ने पुलिस को जो तहरीर दी है, उसमें कहा है कि साल 2019 में उसकी शादी गुलरिहा थाना इलाके के एक गांव की युवती से हुई थी. पति ने कहा कि शादी के बाद वो घर वालों को परेशान करने लगी.

पति ने लगाया ये आरोप

पत्नी ने अक्सर अपने बहन के पति (जीजा) के साथ बाहर घूमना जाना शुरू कर दिया. पति ने कहा कि वो अपनी पत्नी के उसके जीजा के साथ बार-बार घूमने जाने का विरोध करता तो वो उसे उसके साथ गाली गलौज करती. साथ ही उसे मार डालने की धमकी देती. पति का आरोप है इसी तरह एक दिन और पत्नी अपने जीजा के साथ बाहर घूमने के लिए जा रही थी.

मामले में पुलिस ने क्या कहा?

उसने (पति ने) विरोध किया तो दोनों (पत्नी और उसके जीजा) ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया. इस मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर उसकी पत्नी प्रीति और साढू राममिलन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो भी सामने आएगाा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं गांव भर में पत्नी और उसके जीजा के इस काम की चर्चा की ज रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.