Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

महाष्टमी पर खोइछा भरकर दें माता रानी को विदाई, नोट करें विधि और महत्व

76

इंदौर। नवरात्र के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्र की अष्टमी तिथि मां महागौरी की पूजा के लिए समर्पित है। इसे महाष्टमी या दुर्गा अष्टमी कहा जाता है। इस दिन महिलाओं द्वारा मां दुर्गा को खोइछा भरने की परंपरा होती है। इस विधि को करने से जातक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। देवी दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित नौ रातों के समूह को नवरात्र कहा जाता है। देवी दुर्गा अष्टमी तिथि को राक्षसों का विनाश करने के लिए प्रकट हुई थीं। इसी कारण नवरात्र की अष्टमी तिथि का विशेष महत्व है।

खोइछा भरने का महत्व

महाअष्टमी के दिन महिलाएं विधि-विधान से मां दुर्गा को खोइछा भरती हैं। मान्यता है कि मां को खोइछा भरने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। दरअसल, बिहार, झारखंड और यूपी जैसे राज्यों में बेटी की विदाई के दौरान खोइछा भराई की रस्म निभाई जाती है। जिसमें विवाहित बेटियों को विदाई के समय माँ या भाभी द्वारा चावल, हल्दी, सिक्के, फूल आदि कुछ चीजें दी जाती हैं, जिसे खोइछा कहा जाता है।

खोइछा भरने की विधि

मनोकामना पूरी होने पर महिलाएं खोइछा भरती हैं, जिसमें पान, सुपारी, मिठाई, चावल, हल्दी, अक्षत आदि होते हैं। अष्टमी के दिन महिलाएं माता रानी का सोलह श्रृंगार कर, मां का खोइछा भरती हैं। इसके बाद मां दुर्गा की विदाई की जाती है। इस दौरान महिलाएं श्रृंगार का सामान चुनरी में बांधकर देवी मां को अर्पित करती हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.