Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बेकरी मालिक को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

34

नकोदर : नकोदर में आपराधिक तत्वों द्वारा व्यापारी समुदाय को निशाना बनाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला शहर के एक मशहूर बेकरी मालिक से जुड़ा है, जिससे अज्ञात लोगों ने गैंगस्टर के नाम पर फोन करके लाखों रुपए की रंगदारी मांगी हैं।

सूत्रों के अनुसार बेकरी मालिक से कुछ दिन पहले एक अज्ञात नंबर से कई कॉल आए। फोन करने वाले ने बेकरी मालिक को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर उसने चुपचाप लाखों रुपए नहीं दिए तो उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा। मालिक ने तुरंत नकोदर सिटी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्यापारी समुदाय में भय का माहौल

इस घटना के बाद नकोदर के व्यापारी समुदाय में भय का माहौल बन गया है। व्यापारियों ने पुलिस से मांग की कि शहर में गश्त बढ़ाई जाए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो।

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने की छापेमारी, 2 युवक हिरासत में

नकोदर में एक बेकरी मालिक से लाखों रुपये की रंगदारी मांगने के मामले को पुलिस के आला अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। इसे सुलझाने और रंगदारी मांगने वाले युवकों को गिरफ्तार करने के लिए सी.आई.ए. स्टाफ और नकोदर पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है। साथ ही मोबाइल फोन नंबर को ट्रेस करने समेत वारदात को सुलझाने के लिए अन्य प्रयास भी किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उक्त मामले में वांछित नकोदर के 2 युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पता चला है कि खुलासा करने के लिए प्रैस कांफ्रैंस की जा सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.