Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पंजाब में बड़ा हादसा, परिवार सहित नहर में गिरी कार, पलों में उजड़ी खुशियां

24

दोराहा : गत शाम निकटवर्ती गांव दबुर्जी के पास एक आर्टिका कार पी.बी.10 डी.जैड. 8500, जिसमें एक परिवार के 4 सदस्य बैठे थे, अचानक नहर में गिर गई। कुछ लोगों ने कार को नहर में गिरते देखा तो अलार्म बजाकर लोगों को बुलाया और कार सवारों को बचाने की कोशिश की, लेकिन कार चालक रुपिंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि गुरविंदर सिंह की पत्नी पलविंदर कौर की हालत गंभीर है। राहगीरों ने बताया कि कार में सवार दो लड़कियों हरलीन कौर और हरगुन कौर को बचा लिया गया है। कार गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया।

ए.एस.आई. ने इस बारे क्या कहा?

घटनास्थल पर मौजूद दोराहा थाने के ए.एस.आई. सतपाल सिंह ने बताया कि परिवार गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद जनता नगर लुधियाना में अपने घर लौट रहा था और जैसे ही कार गांव दबुर्जी के पास पहुंची तो अचानक नहर में गिर गई। जब तक लोग कार सवारों को बाहर निकालते तब तक चालक की मौत हो चुकी थी और 3 अन्य सदस्यों को लोगों ने बाहर निकाल लिया, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। कार नहर में कैसे गिरी, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.