Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा

भारत-पाक सीमा पर गूंजा योग का संदेश, BSF जवानों ने भी लिया हिस्सा

236

गुरदासपुर : “सीएम की योगशाला” के अंतर्गत 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा लैंड पोर्ट अथॉरिटी के सहयोग से आज भारत-पाकिस्तान की सीमा पर स्थित श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर, डेरा बाबा नानक में एक विशेष योग कैंप का आयोजन किया गया।

इस योग शिविर में हलका विधायक गुरदीप सिंह रंधावा, एस.डी.एम. डेरा बाबा नानक गुरमंदर सिंह के अलावा लैंड पोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी मैनेजर संदीप महाजन, मंजीत सिंह, बी.एस.एफ. सहायक कमांडर राहुल, इमिग्रेशन अधिकारी पियूष त्रिपाठी और बी.एस.एफ. के जवानों सहित क्षेत्र के अनेक निवासियों ने भाग लिया। इस योग शिविर के दौरान “सीएम की योगशाला” के प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों द्वारा योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया गया और यह भी बताया गया कि हर आसन से शरीर को क्या-क्या लाभ प्राप्त होते हैं।

इस मौके पर बातचीत करते हुए डेरा बाबा नानक के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने सैंकड़ों वर्षों की तपस्या के बाद योग की शुरुआत की थी और आज पूरे विश्व में योग को मान्यता प्राप्त हो चुकी है, जो हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब हर व्यक्ति किसी न किसी शारीरिक या मानसिक बीमारी से पीड़ित है, तब योग एकमात्र ऐसा साधन है जिसके माध्यम से स्वस्थ और निरोग जीवन व्यतीत किया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.