Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

अवैध गैस गोदाम में विस्फोट में घायल मां-बेटे की मौत, 6 लोगों का उपचार

34

खंडवा। शहर के घासपुरा क्षेत्र में घरेलू गैस की टंकियों के अवैध गोदाम में लगी आग व विस्फोट में घायलों में से दो की मौत हो गई है। घटना के लिए जिम्मेदार आरोपित राजेश पंवार ने शनिवार को अपनी पत्नी माधुरी और रविवार को अपने पुत्र को खो दिया। वहीं इस हादसे में घायल छह अन्य लोगों का उपचार चल रहा है। इस अवैध धंधे की वजह से परिवार ही उजड़ गया है। आरोपित राजेश जेल में है।

शहर में 27 दिसंबर की रात में हुए गैस कांड की आग में झुलसी 42 वर्षीय माधुरी पत्नी राजेश पंवार की तीन दिन बाद उपचार के दौरान शनिवार को इंदौर में मौत हो गई। वहीं रविवार को 22 वर्षीय बेटे दीपक ने भी दम तोड़ा दिया है। इलाज इंदौर के एमवाय अस्पताल में चल रहा था। दोनों मृतक घटना वाले दिन ब्लास्टिंग की चपेट मे आने से 90 प्रतिशत तक झुलस गए थे।

गैस टंकी में हुए विस्फोट की चपेट में आने से राजेश की पत्नी माधुरी और दो बेटे दीपक और रोशन गंभीर रूप से घायल हुए थे। इनका इंदौर में उपचार चल रहा था। तीन दिन से मां-बेटा वेंटिलेटर पर ही थे। घटना के बाद उन्हे पहले जिला अस्पताल लेकर जाने पर हालत गंभीर होने से डाक्टर ने तत्काल इंदौर भी रेफर कर दिया था। इंदौर में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते रहे। अंतत: मां माधुरी और 22 वर्षीय बेटा दीपक जिंदगी से हार गए।

आग की चपेट में आने से आरोपित राजेश की मां 65 वर्षीय कलावती पंवार ,कर्मचारी 16 वर्षीय भानुप्रताप भांंवरे,16 वर्षीय हर्षल भगत, और 32 वर्षीय सतीश विश्वकर्मा का उपचार चल रहा है।

जिम्मेदारों पर नहीं हुई प्रभावी कार्रवाई

इस गैसकांड में दो मौत के बाद भी इसके लिए जिम्मेदारों और इसे गैस की टंकियां उपलब्ध करवाने वाली गैस एजेंसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। बताया जाता है गैस एजेंसी संचालक रसुखदार होने से विभाग कार्रवाई करने में उदासिनता बरत रहा है। कोतवाली पुलिस द्वारा इस मामले में दर्ज प्रकरण में दो मौत के बाद आरोपित के विरूद्ध गैर इरादतन हत्या की धाराएं भी बढा सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.