Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

राजगढ़ में क्रेशर कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

36

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में नरसिंहगढ़ में शुक्रवार की रात को एक क्रेशर कारोबारी की मौत का मामला सामने आया है। क्रेशर कारोबारी की बॉडी पर हथियार से चोट के निशान भी मिले हैं, मृतक का नाम मकसूद था जो वार्ड क्रमांक 11 का रहने वाला है और गादिया क्षेत्र में क्रेशर चलाता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मकसूद अचानक क्रेशर प्लांट पर पहुंचा था और बेहोश होकर गिर गया।

इसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने उसे देखा तो उसके शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे,तत्काल उसे नरसिंहगढ़ के शासकीय अस्पताल ले जाया गया यहां पर प्लांट में उपचार के बाद उसे रेफर किया जा रहा था इस दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए थे और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, पुलिस ने जांच टीम गठित कर दी है, फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.