Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

‘फॉरेंसिक से लेकर कंप्यूटर साइंस तक…’ UP के 60,244 सिपाहियों को दी जाएगी खास ट्रेनिंग, AK-47 और कारबाइन चलाना भी सीखेंगे

30

उत्तर प्रदेश में नए 60,244 सिपाहियों का प्रारंभिक प्रशिक्षण (जेटीसी) शुक्रवार से प्रदेश के 112 केंद्रों पर शुरू हो गया. एक महीने बाद इन्हें नौ माह के आधारभूत प्रशिक्षण के लिए रीजनल ट्रेनिंग सेंटर्स भेजा जाएगा. सिपाहियों को नियमित प्रशिक्षण के साथ-साथ सिपाहियों को फॉरेंसिक साइंस, फॉरेंसिक मेडिसिन, साइबर क्राइम, कंप्यूटर साइंस, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा. आतंकवादियों, नक्सलियों, डकैतों और कुख्यात अपराधियों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी होगा. इसमें दिन-रात फायरिंग की तकनीक सिखाई जाएगी, जिसकी 70 अंकों की परीक्षा होगी.

आतंकवाद निरोधक प्रशिक्षण

आतंकवाद के बढ़ते खतरे और वर्तमान आतंकी समूहों की जानकारी के साथ सिपाहियों को स्कूल, शॉपिंग सेंटर, धार्मिक स्थल और महत्वपूर्ण संस्थानों पर होने वाले संभावित हमलों से निपटने का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा. साथ ही, योग के माध्यम से उनकी शारीरिक चुस्ती सुनिश्चित की जाएगी और सशस्त्र व निहत्थे दुश्मन पर आक्रमण की तकनीकें सिखाई जाएंगी.

हथियारों और तलाशी का प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में 5.56 एमएम इंसास रायफल, एके-47, ग्लॉक पिस्टल, 9 एमएम पिस्टल, ग्रेनेड, 7.62 एमएम एसएलआर, .38 रिवाल्वर, 9 एमएम कारबाइन, रबर बुलेट फायरिंग, और जीएफ रायफल चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके अलावा, आईईडी, बूबी ट्रैप्स और विस्फोटकों की पहचान व निष्क्रिय करने की जानकारी भी शामिल होगी. तलाशी के तौर-तरीके जैसे आवासीय भवन, कार्यालय, गोदाम, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्डन एंड सर्च, वाहन जांच और सड़क पर छानबीन की प्रक्रिया भी सिखाई जाएगी.

प्रशिक्षण के दौरान सिपाहियों से प्रशिक्षकों के प्रदर्शन पर फीडबैक लिया जाएगा. इसमें प्रशिक्षक के समझाने का तरीका, पाठ्यक्रम पूरा करने की गति, विषय की गहराई, उच्चारण, और कमांड व कंट्रोल का स्तर शामिल होगा. यह व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल सिपाहियों को तकनीकी और शारीरिक रूप से सक्षम बनाएगा, बल्कि आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए भी तैयार करेगा. यह कदम उत्तर प्रदेश पुलिस को और अधिक पेशेवर और सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.