Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल बोले- ड्राइवरों की हड़ताल का बातचीत से हल निकाला जाएगा

44

सीहोर। सोमवार को नए वर्ष के पहले दिन मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्राचीन गणेश मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नए साल पर मंदिर में पूजा करता हूं। प्रार्थना की है मप्र विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचे। भगवान गणेश अपनी कृपा बरसाए।

उप मुख्‍यमंत्री ने मध्‍य प्रदेश में ड्राइवरों की हड़ताल और प्रदर्शन को लेकर कहा कि बातचीत करके इसका हल निकाला जाएगा। चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ ही मध्यप्रदेश भी तेजी से विकास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश और प्रदेश सभी आवश्यक संसाधनों का विस्तार हुआ है और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने विंध्य क्षेत्र के विकास के संबंध में कहा कि विन्ध्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं। विकास के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। आने वाले समय में विन्ध्य क्षेत्र एक विकसित क्षेत्र के रूप में दिखाई देगा। इस अवसर पर कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं एसपी मयंक अवस्थी उपस्थित थे।

नए साल पर गणेश मंदिर व सलकनपुर धाम पहुंचे लोग

नए साल के पहले दिन सोमवार को गणेशजी का आकर्षक श्रंगार किया गया था। दोपहर 12 बजे महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर में लोगों की कतार लगी हुई थी। लोगों ने यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना कर नए साल पर स्वास्तिक बनाकर मनोकामनाएं मांगी।

सलकनपुर पहुंचकर किए दर्शन

मां विजयासन धाम सलकनपुर में नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चना के साथ दर्शन किए। वहीं प्रसिद्ध तीर्थ स्थल आंवलीघाट पर नर्मदा स्नान दान करने वाले लोगों की भीड़ रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.