Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर... सागर की बेटी का कमाल! कभी मां को खेलते देख सीखा शतरंज, आज अंजलि चौरसिया बनीं नेशनल खिलाड़ी व सीनियर ... भोपाल बड़ा तालाब अतिक्रमण विवाद: 303 अवैध निर्माण चिह्नित, NGT ने बनाई 4 सदस्यीय जांच टीम; 28 सितंबर... विदिशा की लुहांगी पहाड़ी पर 126वें वर्ष संपन्न हुआ पारंपरिक वायु परीक्षण, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ गोरखपुर में 10 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, डायल-112 में तैनात आरोपी सिपाही गिरफ्तार नरसिंहपुर में कलेजा कांपने वाली घटना! ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत, सिर धड़ से अलग होने पर भी सीने ... आईएएस तुकाराम मुंढे की कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप, 2 महीने में 1100 छापे और 50 से ज्यादा ल... Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;...

चिल्लर चोर! शराब की दुकान में की चोरी, बोरी में भर ले गया 4 लाख रुपए के सिक्के

20

महाराष्ट्र के नागपुर में चोरी की एक घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी 5, 10 और 20 रुपए के सिक्के बोरी में भरकर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, चोर ने 3 लाख 75 हजार रुपए के सिक्के सहित कुल 4 लाख 87 हजार रुपए की चोरी की. वारदात के दौरान चोरों ने एक शराब की दुकान को निशाना बनाया.

नागपुर में चोरों के निशाने पर शराब की दुकानें हैं, पिछले दो सप्ताह में चोरों ने कई वारदात को अंजाम दिया है. 16 जून को एक शराब की दुकान में एक चोर ने 4 लाख 87 हजार रुपए के कैश पर हाथ साफ कर दिया. सबसे आश्चर्य की बात यह है कि 4 लाख 87 हजार रुपए में 3 लाख 75 हजार रुपए के सिक्के थे और अन्य नोट थे. सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है और उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने राजा खान नामक आरोपी को हिरासत में लिया है. उसके पास से चोरी का कुछ माल भी जब्त किया गया है.

सीसीटीवी में दिखा चोर

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि देर रात चोर ने शटर को ऊपर उठकर भीतर प्रवेश करता है. सिक्के सहित दुकान में रखे रुपए चोरी कर लिए, जिसमें 3.75 लाख रुपए के सिक्के ही थे. शराब की दुकान में 30 से 35 हजार के सिक्के रहते हैं. इसलिए दुकानदार ने 5-10 और 20 रुपए के सिक्कों के अलग-अलग पैकेट बनाकर काउंटर में रखे थे. फुटेज खंगाल ने पर रात 3 बजकर 41 से 4 बजकर 10 मिनट के बीच चोर भीतर जाता है. चोरी करके बाहर निकलता दिखाई देता है. पुलिस ने फुटेज के आधार पर राजा खान की पहचान की है.

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

हालांकि इससे पहले भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है. 6 जून की रात को चोरों ने एक बियर शॉप को निशाना बनाया था. खिड़की से अंदर घुसकर चोरों ने दुकान से 25 हजार रुपए पार कर दिए थे. इस घटना का भी सीसीटीवी सामने आया था. वहीं चोरी की वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.