Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रो रही पत्नी का सिंदूर धोया, फिर बॉयफ्रेंड संग करवाए 7 फेरे, पति बोला- मुझे जहर देकर…

43

जब से राजा रघुवंशी और सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसे मामले सामने आए हैं, तभी से कई पतियों में एक खौफ सा पैदा हो गया है. इन दो केस नें पत्नियों ने प्रेमी की खातिर अपने ही पतियों को मार डाला. ये दो मामले सुर्खियों में क्या छाए फिर ऐसी कई खबरें सामने आने लगीं, जहां पति खौफ में ही पत्नियों की शादी उनके बॉयफ्रेंड से करवाने लगे. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा से भी सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी.

पति ने आरोप लगाया- इसने मुझे जहर देकर मार डालने की कोशिश की थी. वो तो गनीमत ये रही कि मैं बच गया. मगर मुझे मरना नहीं है. इसलिए मैं इसे खुद से आजाद कर रहा हूं. अब ये अपने प्रेमी के साथ ही रहे. मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है. वहीं, पत्नी का कहना है कि पति ने उसकी जबरन शादी करवाई है. जबकि, उसके प्रेमी का कहना है कि वो इस शादी से खुश है.

मामला गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के दौलतपुर ग्रांट का है. यहां दान बहादुर डीह में रहने वाले 40 वर्षीय हरिश्चंद्र की 15 साल पहले 35 वर्षीय करिश्मा से शादी हुई थी. दोनों के दो बच्चे हैं. बेटा 11 साल का और बेटी 7 साल की है. हरिश्चंद्र सूरत में काम करता था. मगर वहां वो बीमार हो गया, जिस कारण घर लौट आया. फिलहाल वो घर पर ही रह रहा था.

एक साल पहले शुरू हुआ पत्नी का अफेयर

करीब एक साल पहले करिश्मा का प्रेम प्रसंग महराजगंज निवासी शिवराज चौहान से शुरू हुआ. शिवराज भी सूरत में ही काम करता है. इस बारे में हरिश्चंद्र को पहले ही पता चल गया था. गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे जब वह दवा लेने बाजार गया था, तभी कुछ लोगों ने उसे सूचना दी कि उसकी पत्नी किसी व्यक्ति के साथ है. घर लौटने पर हरिश्चंद्र ने अपनी पत्नी करिश्मा और उसके प्रेमी शिवराज को रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद उसने फैसला किया कि वह अपनी पत्नी करिश्मा की शादी शिवराज चौहान से करवा देगा. थोड़ी देर में गांव के लोग इकट्ठा हो गए.

पानी से धोया सिंदूर, प्रेमी से कराई शादी

पति हरिश्चंद्र, करिश्मा और शिवराज को पकड़कर गांव से करीब 500 मीटर दूर अल्लीपुर स्थित बुढ़ऊ बाबा मंदिर ले गया. वहां उसने पहले पत्नी करिश्मा की मांग का सिंदूर खुद पानी से धोया. इसके बाद शादी कराने के लिए पंडित को बुलाया. मंत्रोच्चार के बीच प्रेमी शिवराज चौहान ने करिश्मा की मांग में सिंदूर भरा. शादी के बाद करिश्मा बेटी को साथ ले गई, जबकि बेटा पति हरिश्चंद्र के पास रह गया.

‘पुलिस को नहीं मिली कोई जानकारी’

मामले में खोड़ारे थाना अध्यक्ष प्रबोध कुमार ने कहा- इस पूरे मामले की जानकारी हमें नहीं है कि किसकी शादी कहां और किसने कराई. अगर कोई व्यक्ति थाने में लिखित शिकायत देता है और कार्रवाई की मांग करता है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. वहीं, यह अनोखी शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है. इसमें दिखा कि रो रही बीवी की मांग से पति सिंदूर को पानी लेकर धोता है. फिर उसकी शादी बॉयफ्रेंड से करवा देता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.