Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

पुल में लोहे की राड को काटते वक्त करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

34

पुल में लोहे की रॉड को काटते वक्त करंट की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौत होने की बात सामने आ रही है। साथ ही, घटना के वक्त अन्य लोगों के भी मौजूद होने की आशंका ताई गई है।

जांजगीर-चाम्पा। नवागढ़ थाना क्षेत्र के कोकड़ी नाला में 2 युवकों देवा यादव और रवि केंवट की लाश मिली है. कोकड़ी नाला पुल की रॉड को काटने के दौरान करंट से दोनों युवक की मौत होने की बात सामने आ रही है। मौके पर लोहे की रॉड के टुकड़े भी मिले हैं। यहां पास के खम्भे से बिजली सप्लाई लेकर पुल की रॉड को काटने की बात कही जा रही है।

साथ ही घटना के वक्त अन्य लोगों के भी मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और परिजन का बयान लेकर जांच कर रही है। मामले में अभी पुलिस ने जांच की बात कही और पीेएम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

दरअसल, कटौद गांव में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब कोकड़ी नाला में 2 युवकों देवा यादव और रवि केंवट की लाश मिली। देखते ही देखते यह खबर गांव में फैल गई और घटनास्थल पर सैकड़ों लोग पहुंच गए। घटना की सूचना के बाद नवागढ़ टीआई तुलसिंह पट्टावी, स्टाफ के साथ पहुंचे हैं और पंचनामा कार्रवाई की जा रही है।

परिजन का बयान लिया जा रहा है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी फिलहाल, पुल में लोहे की रॉड को काटते वक्त करंट की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौत होने की बात सामने आ रही है। साथ ही, घटना के वक्त अन्य लोगों के भी मौजूद होने की आशंका ताई गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.