Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Asian Games 2026 Soft Tennis Medal: कौन हैं जय मीणा? जिन्होंने सॉफ्ट टेनिस में देश को दिलाया पहला ब्... Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा... Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्... Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स...

मानसून में कपड़ों में आती है अजीब सी महक? इन तरीकों से करें दूर

35

मानसून अपने साथ जहां एक ओर ठंडक और राहत लाता है, वहीं दूसरी ओर कई परेशानियां भी खड़ी कर देता है. इनमें से एक सबसे आम समस्या है कपड़ों से आने वाली अजीब सी सीलन या फफूंदी जैसी महक. बारिश के मौसम में नमी ज्यादा होती है, जिससे कपड़े ठीक से सूख नहीं पाते और उनमें एक तरह की अजीब सी गंध बस जाती है. यह गंध न सिर्फ कपड़ों को खराब कर देती है और इन्हें पहनने का भी मन नहीं करता. कई बार तो ऐसा होता है कि ताजे धोए हुए कपड़े भी एक-दो दिन में ही बदबू मारने लगते हैं.

खासतौर पर जो लोग फ्लैट या बंद घरों में रहते हैं, उन्हें यह समस्या और ज्यादा सताती है क्योंकि धूप कम मिलती है और कपड़े जल्दी सूखते नहीं हैं. अगर आप भी मानसून में इस परेशानी से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. यहां हम बता रहे हैं कुछ आसान घरेलू उपाय, जिनकी मदद से आप अपने कपड़ों को महकदार और ताजगी से भरपूर बनाए रख सकते हैं.

1. वॉशिंग में डालें बेकिंग सोडा या वाइट विनेगर

धोते समय डिटर्जेंट के साथ एक चम्मच बेकिंग सोडा या थोड़ा सा सफेद सिरका डालें. ये दोनों चीजें बदबू को दूर करने में मदद करती हैं और कपड़ों को प्राकृतिक रूप से साफ और फ्रेश बनाए रखती हैं.

2. कपड़े पूरी तरह सूखने दें

कई बार लोग जल्दीबाजी में अधसूखे कपड़े अलमारी में रख देते हैं, जिससे उनमें सीलन की महक आने लगती है. हमेशा ध्यान रखें कि कपड़े पूरी तरह सूख जाएं, चाहे थोड़ी देर फैन या आयरन की मदद से क्यों न करनी पड़े.

3. अलमारी में रखें नेफ्थलीन या सेंटेड सैशे

अलमारी या कपड़े रखने वाली जगहों पर नेफ्थलीन बॉल्स या हर्बल सेंटेड सैशे रखें. ये कपड़ों में ताजगी बनाए रखते हैं और बदबू नहीं आने देते. आप चाहें तो सूखे नीम के पत्ते भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

4. कपड़ों को धूप दिखाना न भूलें

जैसे ही थोड़ी सी भी धूप निकले, कपड़ों को कुछ देर बाहर फैला दें. सूरज की गर्मी फंगस और बैक्टीरिया को मारने में मदद करती है, जिससे गंध कम होती है.

5. एंटी-बैक्टीरियल फैब्रिक स्प्रे का करें इस्तेमाल

अगर आप बार-बार कपड़े नहीं धो सकते, तो बाजार में मिलने वाले एंटी-बैक्टीरियल फैब्रिक स्प्रे का इस्तेमाल करें. ये स्प्रे कपड़ों की सतह से बदबू और कीटाणु दोनों हटाते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.