अमृतसर: अमृतसर में बिजली कट लगने की सूचना है। उप मंडल अफसर लॉरेंस रोड महेंद्र सिंह सैनी व जे.ई. योगराज सिंह ने जानकारी देते हुए पब्लिक हित में बताया कि 66 के.वी डेंटल कॉलेज से चलने वाले 11 के.वी. लॉरेंस रोड व कृष्णा नगर फीडर की सप्लाई मैंटेनेंस व ट्री ट्रीमिंग करने के लिए 16 जून को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
जे.ई. योगराज सिंह ने बताया कि मेंटेनेंस व ट्री ट्रीमिंग करने के चलते बिजली बंद के दौरान लॉरैंस रोड, पुलिस लाइन, ग्रेस एवेन्यू, नवीं सड़क नजदीक जोशी कॉलोनी, कृष्णा नगर, शास्त्री नगर, के इलाके प्रभावित रहेंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.