Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

वाह रे पंजाब पुलिस, महिला से हुई स्नैचिंग, पास से गुजर रहे SHO के रवैये की सभी ओर हो रही चर्चा

19

जालंधर : वैसे तो पुलिस अधिकारी दावे करते है कि स्नैचिंग व लूटपाट की घटनाएं को लेकर गंभीर है और थाना स्तर पर पुलिस अधिकारियों ने सख्त आदेश जारी कर रखे हैं कि ऐसी वारदातों को पहल के आधार पर ट्रेस किया जाए, लेकिन दूसरी तरफ बात करे तो थाना भार्गव कैम्प इलाके की जहां लुटेरे एक महिला के कान से सोने की बाली छीन कर ले गए।

लोगों का आरोप है कि पास से ही गुजर रहे गाड़ी में सवार थाना भार्गव कैम्प के एस.एच.ओ. हरदेव सिंह से पीड़ित पक्ष ने मदद मांगी तो वह गाड़ी से नहीं उतरे, बल्कि उल्टा कहने लगे कि सुबह थाना भार्गव कैम्प आकर शिकायत करें। मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना था एस.एच.ओ. साहिब शराबी हालत में थे और उतर कर उनका हाल भी नहीं पूछा। वही एस.एच.ओ. ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत करार दिया है।

हरदेव सिंह ने कहा कि उसने शराब नहीं पी, जब उनसे कहा गया कि यदि आप ने शराब नहीं पी तो आप सिविल अस्पताल जाकर खुद का ड्यूटी पर तैनात डाक्टर से मैडीकल करवा ले, ताकि आपकी सच्चाई सामने आ सके। अब देखना होगा कि हरदेव सिंह खुद का मेडिकल स्वंय करवाकर लोगों द्वारा लगाए आरोपों को झूठ साबित करते है या नहीं?

जानकारी के मुताबिक एक महिला की अवतार नगर गली नंबर 13 के पास कुछ लोगों ने सोने की बाली स्नैचिंग की। लोगों ने इस बाबत रोष व्यक्त तक किया। इस बीच मौके पर से एस.एच.ओ. हरदेव सिंह गुजर रहे थे और उन्होंने गाड़ी से उतर कर जांच तक नही की और न ही कोई एफ.आई.आर. दर्ज की और उल्टा सुबह महिला को थाने आने को कहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.