Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुर्खियों में मदुरै की ऐतिहासिक तिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी: एक ही स्थान पर मौजूद हैं मुरुगन मंदिर, जैन अव... परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना: इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस क... छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: इंद्रावती नदी के जंगल में जमीन के भीतर से... गुना में लटेरी-सुठालिया रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत: दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की गई ... रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों... ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल...

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना से मौतें, जांजगीर से एमसीबी तक मातम

33

जांजगीर चांपा/ एमसीबी: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं रुक रहे हैं. प्रदेश में बीते 48 घंटे के अंदर दो युवकों की मौत हो गई है. पहली घटना शनिवार को एमपीसी के बैकुंठपुर में हुई. यहां SECL अधिग्रहित बस की चपेट में घिसकर व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत. घटना से गुस्साए लोगों और परिजनों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन भी किया.

दूसरी घटना जांजगीर चांपा की है. जांजगीर के नरियरा इलाके में एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

बैकुंठपुर हादसे से एमसीबी में मातम: बैकुंठपुर में शनिवार को राजेश्वर कुमार नाम के युवक की बस हादसे में मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि एसईसीएल बस ने युवक को टक्कर के बाद घसीट दिया जिससे उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग की है.

मृतक के पिता, बहन और फुफेरे भाई का कहना है कि राजेश्वर की मौत के लिए SECL का बस ड्राइवर जिम्मेदार है, और उन्हें सजा मिलनी चाहिए. लोगों ने परिवार को आर्थिक सहयोग और मुआवजा देने की मांग की. बाद में प्रशासन की समझाइस के बाद लोगों ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म किया.

जांजगीर में हादसे के बाद फूटा लोगों का गुस्सा: जांजगीर चांपा के नरियरा में अतुल साहू और आदि निर्मलकर नाम के दो युवक घर से बाइक में बैठकर ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी. इस हादसे में अतुल साहू की मौके पर मौत हो गई. आदि निर्मलकर बुरी तरह इस दुर्घटना में घायल हो गया. उसका इलाज बिलासपुर के अस्पताल में चल रहा है. लोगों ने सड़क हादसे के बाद शव को रोड पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया. लोगों ने मुआवजे की मांग की है.

ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है और दुर्घटना जिस कैप्सूल वाहन से होने की बात सामने आ रही है उसकी भी जांच की जा रही है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजना जरूरी है. इसलिए ग्रामीणों को शांत कराया जा रहा है- योगिता खापर्डे, सीएसपी, जांजगीर चांपा

इस तरह दो सड़क हादसों से जांजगीर चांपा और एमसीबी में मातम फैल गया है. लोगों का कहना है कि लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने की वजह से यह हादसा हुआ. जिला प्रशासन की टीम हादसे की जांच में जुट गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.