Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

भाभी से झगड़ा हुआ तो बिजली के खंभे पर चढ़ी ननद… पुलिस ने ऐसे किया मामला शांत

5

बिहार के गया जी के फतेहपुर थाना क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया. यहां एक ननद अपनी भाभी से हुए झगड़े के बाद पास के बिजली के पोल पर चढ़ गई. पोल पर चढ़ने वाली नदद का नाम सोनी देवी है. वो 22 साल की है. बाताया जा रहा है किसोनी देवी का पति इस दुनिया में नहीं है. उसके पति की मौत हो चुकी है. वो अपने मायके में रहती है.

मायके में रहने के बाद से अक्सर उसका उसकी भाभी से किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था. शुक्रवार को एक बार फिर उसका उसकी भाभी के साथ झगड़ा हो गया. भाभी ने झगड़े में उसको यहां तक कह दिया की जब तुम्हारे पति की मौत हो गई है, तो तुम भी क्यों नहीं मर जाती हो. इस बात को सुनते ही ननद घर से निकली और इस भीषण गर्मी में पास के ही बिजली के पोल पर चढ़ गई.

आधे घंटे तक चला ये ड्रामा

करीब आधे घंटे तक वो पोल के ऊपरी सतह पर लटकती रही. पल-पल ऐसा लग रहा था कि मानो उसे करंट लग जाएगा और वह नीचे गिर जाएगी. इसी बीच में स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को इसकी सूचना. इसके बाद विभाग के कर्मचारियों ने बिजली की तार को काट दिया. करीब आधे घंटे तक यह ड्रामा चलते रहा. आखिरकार लास्ट में वो लटके-लटके थक गई.

पोल पर से जैसे ही नीचे उतरी हुई बेहोश

इसके बाद अचानक सोनी देवी बेहोश होने लगी, लेकिन खुद को संभालते हुए नीचे उतर गई. हालांकि वो पोल पर से जैसे ही नीचे उतरी बेहोश हो गई. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को दी. सूचना पर डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. फिर पुलिस ने ननद को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. उसका इलाज किया जा रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि वह मानसिक रूप से भी बीमार रहती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.