Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस, नहीं मिले तो उनकी मां से की मारपीट… मौत के बाद सड़कों पर उतरे लोग

23

बिहार के पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के झबूचक गांव में एक महिला की पुलिस की पिटाई से मौत की हो गई. मृतक महिला की पहचान सतेंद्र बिंद की पत्नी राधिका देवी के रूप में हुई है. महिला की मौत के बाद लोगों ने पालीगंज मसौढ़ी रोड पर इचीपुर के पास शव को रखकर आगजनी कर जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलने के बाद पालीगंज अनुमंडल के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची.

इसके बाद पुलिस ने लोगों को किसी भी तरह समझा बुझाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया. मृतक महिला राधिका देवी की बहू जीरा कुमारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात को लगभग 12 से 1 बजे के आसपास जब हम लोग घर में सोए हुए थे, तब दुल्हिनबाजार थाने की पुलिस दूसरे के घर की छत से होते हुए हमारे घर पर आई. आते ही पुलिस हमको और हमारी सासू मां को मारने लगी और धक्का दे दिया, जिससे सासू मां बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं.

क्या है पूरा मामला

हम लोगों ने उनको उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठीं. तभी एक महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि प्याज और पानी दो तो उठ जाएंगी, लेकिन पानी देने के बाद भी मेरी सासू मां नहीं उठ पाईं क्योंकि उनकी मौत हो चुकी थी. उसके बाद सभी पुलिसकर्मी मेरे घर से निकल गए. हम लोगों को न्याय चाहिए. बता दें कि चार दिन पहले दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के झबुचक गांव निवासी पूनम देवी ने अपनी बेटी के अपहरण को लेकर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और मामला दर्ज नहीं किया.

पुलिस की लापरवाही आई सामने

इसके बाद पीड़ित महिला डीजीपी के पास पहुंची. उसने पूरी जानकारी डीजीपी विनय कुमार को जनता दरबार में दी. फिर डीजीपी ने तत्काल जांच के आदेश पटना एसएसपी को दिए. एसएसपी ने पालीगंज डीएसपी 2 के नेतृत्व में जांच कराई, जिसमें मामला सही पाया गया और पुलिस की लापरवाही भी सामने आई. इसके बाद पटना एसएसपी ने दुल्हिनबाजार थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया. उसके बाद मामला दर्ज हुआ. पुलिस आरोपियों की तलाश में शुक्रवार देर रात को मृतक महिला के घर पर गई थी.

पुलिस ने मामले में क्या बताया?

इसी दौरान नोक-झोंक और मारपीट हुई, जिसमें महिला की मौत हो गई. घटना को लेकर पालीगंज डीएसपी 2 उमेश्वर कुमार चौधरी ने बताया कि एक महिला पूनम देवी ने दुल्हिनबाजार थाने में अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था. इसी में मृतक महिला के दोनों पुत्र नामजद थे, जिसके बाद शुक्रवार देर पुलिस आरोपियों के घर पर उनको पकड़ने गई थी. इसी दौरान परिवार के लोगों के साथ पुलिस की नोक झोंक हुई. हालांकि महिला की मौत कैसे हुई है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है.

पुलिसकर्मी दोषी पाए गए तो होगी कार्रवाई

उमेश्वर कुमार चौधरी ने बताया कि फिलहाल इसके लिए मेडिकल टीम का गठन किया गया है. मेडिकल टीम के गठन के सहायता से महिला का पोस्टमार्टम होगा. अगर पुलिसकर्मी इसमें दोषी पाए जाएंगे तो जरूर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल लोगों को आश्वासन दिया गया है, जिसके बाद जाम को हटाया गया. शव कों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजा गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.