Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मछलियां ले गए दबंग, पुलिस ने मदद नहीं की तो मोबाइल टावर पर चढ़ा शख्स… 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

24

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक शख्स दबंगों से परेशान होकर एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और करीब तीन घंटे तक वह लोगों को कूदने की धमकी देते रहा. इस दौरान मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे. जब उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया इसके बाद शख्स नीचे उतर आया.

जानकारी के मुताबिक मामला सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी भानमल राय का है. जहां बने एक पोखर में दरोगा बिंद नाम का शख्स मछली पालन करता है. दरोगा बिंद जामनिया के बसुहारी गांव का रहने वाला है. शख्स ने आरोप लगाया है कि उसके तालाब से दबंगों ने मछली निकाली है. शख्स पुलिस के पास भी गया था लेकिन पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. जिससे परेशान होकर शख्स शनिवार को चंडी माता मन्दिर के समीप मोबाइल के टावर पर चढ गया.

दरोगा बिंद ने लोगों को खुद ही फोन कर इस बात की जानकारी दी है कि वह टावर पर चढ़ गया है. उसी की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. लोगों ने उससे नीचे उतरने की काफी गुहार लगाई लेकिन टावर पर चढे युवक ने न्याय ना मिलने पर नीचे कू्दने की धमकी दे दी. मौके पर पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों को बुलाने की मांग पर डटा रहा. जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. टावर पर युवक के चढने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया.

एसडीएम, थाना प्रभारी पहुंचे

जानकारी पर एसडीएम ज्योति चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर पुलिस फोर्स और दमकल के साथ पहुंच गये. युवक को टावर से नीचे उतरने को बोला गया, लेकिन शख्स ने टावर से उतरने से साफ इनकार कर दिया. शख्स ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने मांग रखी कि मछली मारने वाले के खिलाफ कार्यवाई की जाए और उसका जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जाए. शख्स करीब तीन घंटे तक टावर पर चढ़ा रहा और न्याय के आश्वासन के बाद नीचे उतरा.

कार्रवाई का दिया आश्वासन

पीड़ित दरोगा बिंद ने बताया कि यह पोखर 2016 से ही मछली पालन के लिए महजीवी सहकारी समिति चक्काबांध के नाम से आवंटित था. जिसकी रखवाली वह काफी दिनों से करता आ रहा है. दरोगा बिंद ने बताया कि एक दिन पहले ढढनी के ही एक व्यक्ति ने पोखर से करीब 30 हजार की मछली निकाल ली. जब वह थाने पर शिकायत के लिए गया तो उसे न्याय नहीं मिला. इसी बात से वह दुखी होकर टावर पर न्याय के लिए चढ गया था.

एसडीएम ज्योति चौरसिया ने बताया कि टावर पर चढा युवक नीचे उतर गया है. टावर पर चढ़े हुए युवक को थाने पर लाया गया साथ ही आरोपी को भी थाने पर बुलाया गया और फिर दोनों लोगों की सहमति से मछली को आधा-आधा बांटने की सहमति बनी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.