Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

सीट नंबर 11A में कुछ तो बात है! 27 साल पहले भी हुआ था चमत्कार

42

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद विश्वास कुमार रमेश नाम के व्यक्ति काफी चर्चा में है. क्योंकि उस विमान में सवार 242 लोगों में केवल रमेश ही ऐसे अकेले व्यक्ति है जो जीवित बच गए हैं. रमेश की सीट नंबर 11A था. इस सीट को लेकर एक रोचक जानकारी सामने आई है.

दरअसल, थाई गायक और अभिनेता जेम्स रुआंगसाक लोयचुसाक को जब यह बात पता चली कि अहमदाबाद विमान हादसा में सीट 11A पर बैठा व्यक्ति बच गया, तो उनको यह जानकर बहुत आश्चर्य हुआ. क्योंकि 27 साल पहले वह भी 11A सीट पर बैठे थे और विमान दुर्घटना में बच गए थे.

101 लोगों में अकेले जीवित बचे रुआंगसाक

रुआंगसाक दिसंबर 1998 में थाई एयरवेज की उड़ान TG 261 में सवार थे. उस समय वह विमान दक्षिणी थाईलैंड में उतरने का प्रयास कर रहा था और दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में 101 लोग मारे गए थे. वह 101 यात्रियों में से अकेले व्यक्ति थे जो जीवित बच गए थे. वह भी 11A सीट पर बैठे थे. उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना के बाद मैं इतना आहात हुआ था कि मैंने लगभग 10 साल तक कोई विमान यात्रा नहीं की.

सोशल मीडिया पोस्ट कर दी जानकारी

जब यह खबर फैली कि केवल विश्वास कुमार रमेश नाम के एक भारतीय मूल के ब्रिटिश व्यक्ति एयर इंडिया AI171 दुर्घटना में जीवित बचे और वह 11A सीट पर बैठे थे. 11A सीट का नाम सुनकर रुआंगसाक आश्चर्य हो गए. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि भारत में विमान दुर्घटना में जीवित बचे व्यक्ति भी उसी सीट पर बैठे थे, जिस पर 27 साल पहले मैं बैठा था यानी 11A. इसके आगे उन्होंने लिखा कि इस खबर को सुनकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए. मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने परिजन को खो दिया है.

मुझे अपना समय याद आ गया

रुआंगसाक ने कहा कि जब मेरा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, तो मैं भावनात्मक रूप से बहुत कमजोर हो गया था. उन्होंने कहा कि दूसरे देश में एक और व्यक्ति के बारे में जानना, जो उसी सीट पर एक अलग दुर्घटना में बच गया, उन यादों को एक ऐसे तरीके से वापस ले आया जिसे शायद ही कोई समझ पाए. अतीत में रुआंगसाक ने अपने अनुभव को जीवन बदलने वाला बताया था.

एक और व्यक्ति जो विमान हादसा में एकमात्र जीवित बचा

1985 में नेवादा में हुए विमान हादसे में जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति जॉर्ज लैमसन जूनियर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत में हुए विमान हादसे की खबर ने उन्हें झकझोर कर रख दिया. उन्होंने कहा कि जो लोग इस हादसे से गुजरते हैं वह इन क्षणों को कभी नहीं भूल पाते हैं.

मोदी ने रमेश से की थी मुलाकात

विमान से नीचे गिरे रमेश गंभीर चोटों के बावजूद पास की एम्बुलेंस तक पहुंचने में कामयाब रहे. डॉक्टरों ने बताया कि वह भ्रमित थे और दर्द में थे, लेकिन उसकी हालत सामान्य थी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अस्पताल जाकर रमेश से मुलाकात की और जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.