Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

Ahmedabad Crime News: शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे ने पहले पत्नी का किया कत्ल, फिर खुद को मारी गोली; इलाके में हड़कंप

37

अहमदाबाद के वस्त्रपुर इलाके में स्थित NRI टॉवर में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है. जहां यशराज नामक पति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर अपनी आत्महत्या कर ली. यशराज कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल का भतीजा है, घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई.

यशराज ने पत्नी के साथ हुए झगड़े के उसे गोली मार दी, पत्नी को गोली लगी देखकर यशराज ने 108 को सूचना दी. 108 स्टाफ ने पत्नी को मृत घोषित किया, 108 स्टाफ के घर से निकलते समय पति ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वस्त्रपुर पुलिस ने पूरे जांच की जांच शुरू कर दी है.

घटना से परिवार में शोक

कपल की मौत की खबर सुनते ही मामला कांग्रेस नेता सिविल हॉस्पिटल पहुंचे. कपल की मौत के बाद मनीष दोशी ने बयान देते हुए कहा कि परिवार के साथ बहुत दुखद और दिल दहला देने वाली घटना हुई है. उन्होंने बताया कि शक्ति सिंह गोहिल के भतीजे की हाल ही में शादी हुई थी, वह मैरीटाइम बोर्ड में काम करता था, उसके पास रिवॉल्वर थी.

उन्होंने कहा कि रिवॉल्वर घुमाते समय उसकी पत्नी की गर्दन में गोली लग गई, जैसे ही घटना हुई उसने 108 पर कॉल किया 108 टीम ने आकर उसे उसकी पत्नी की मौत की खबर दी. पत्नी की मौत से सदमे में आकर उसने खुद को भी गोली मार ली. उन्होंने बताया कि जल्द ही पति-पत्नी दोनों विदेश जाने वाले थे.

कपल के बीच क्या हुआ विवाद

शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी को महज दो महीने ही बीते थे. बुधवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और बात यहां तक आ गई कि यशराज ने अपनी रिवॉल्वर पत्नी पर तान दी और उसकी हत्या कर दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.