Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पचमढ़ी में अमित शाह आज भाजपा सांसदों, विधायकों और मंत्रियों को देंगे संवाद कौशल का प्रशिक्षण

203

भोपाल, नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी अपने सांसदों और विधायकों के साथ ही मंत्रियों को भी सैद्धांतिक, व्यावहारिक एवं अन्य विषयों का पाठ पढ़ाएगी। इसके लिए 14 से 16 जून तक पचमढ़ी में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा के इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शनिवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दोपहर तीन बजे करेंगे। समापन 16 जून को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

इस नियमित प्रशिक्षण वर्ग में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों, विधायकों सहित 201 जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष तीनों दिन वर्ग में प्रशिक्षण देंगे। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सीआर पाटिल, शिवराज सिंह चौहान, सावित्री ठाकुर, एल. मुरुगन, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह अलग-अलग सत्रों में सांसदों-विधायकों का मार्गदर्शन करेंगे।

जनसंघ से लेकर आज तक की यात्रा पर प्रदर्शनी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्ष की उपलब्धियों और भाजपा की जनसंघ से लेकर वर्तमान तक की यात्रा पर केंद्रित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

एक पेड़ मां के नाम अभियान

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान सभी सांसद और विधायक ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी करेंगे। शर्मा ने कहा कि इसमें संगठन के साथ कैबिनेट के मंत्री उपस्थित रहेंगे। अलग-अलग विषयों पर अतिथि चर्चा करेंगे। भाजपा किस तरह संगठन मजबूती के साथ काम कर रही है, इन सारे मुद्दों पर चर्चा होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.