Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...

कुश्ती से संन्यास के बाद रो पड़ीं महिला पहलवान साक्षी मलिक, Video वायरल

52

कुश्ती महासंघ चुनाव के बाद ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं सन्यास ले रही हूं। कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर बृजभूषण शरण सिंह जैसा ही व्यक्ति बैठा है। साक्षी मलिक प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म करने के बाद रोती हुई नजर आईं। इसका सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है।

बता दें कि इस साल की शुरूआत में साक्षी मलिक समेत तीन पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद बृजभूषण शरण को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। साक्षी मलिक, वीनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी
साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बहुत साल लगे हमें ये हिम्मत बनाने के लिए। फेडरेशन के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए। उन्होंने कहा कि ये जो चुनाव हुआ है। इसमें बृजभूषण शरण सिंह का राइट हैंड ही अध्यक्ष बना है। हमने सरकार से महिला अध्यक्ष बनाने की मांग की थी, जोकि पूरी नहीं हुई। साक्षी ने कहा कि महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी। कुश्ती से संन्यास का ऐलान करते हुए साक्षी मलिक रो पड़ीं। वीनेश फोगाट भी इस दौरान भावुक नजर आईं।

बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह जीते चुनाव
निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के विश्वासपात्र संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के कई बार लंबित हुए चुनावों में गुरुवार को यहां अध्यक्ष पद पर आसान जीत दर्ज करने में सफल रहे। संजय के पैनल के सदस्यों ने अधिकतर पदों पर आसान जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष संजय को 40 जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता अनिता श्योराण को सिर्फ सात मत मिले।

आरएसएस से जुड़े संजय वाराणसी के रहने वाले हैं और बृजभूषण के बहुत करीबी सहयोगी हैं। निवर्तमान प्रमुख की खेल में जबरदस्त रुचि को देखते हुए यह उम्मीद है कि संजय नीतिगत निर्णयों में उनसे सलाह लेंगे। संजय ने चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह देश के हजारों पहलवानों की जीत है जिन्हें पिछले सात से आठ महीनों में नुकसान उठाना पड़ा है।”

चुनावों के नतीजे शीर्ष पहलवानों बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक के लिए निराशा हैं क्योंकि बृजभूषण के खिलाफ उनका विरोध-प्रदर्शन व्यर्थ हो गया। इन्होंने डब्ल्यूएफआई में बदलाव के लिए आक्रामक होकर अभियान चलाया था लेकिन उन्हें कुश्ती जगत का समर्थन नहीं मिला। भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण का एक करीबी अब अध्यक्ष है। इन शीर्ष पहलवानों ने बृजभूषण पर कथित रूप से जूनियर पहलवानों सहित महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था और समाज के विभिन्न वर्गों से भारी समर्थन जुटाने में कामयाब रहे। इनका विरोध हालांकि उस दिन विफल हो गया जब उन्होंने 28 मई को नए संसद भवन की ओर मार्च करने की योजना बनाई और दिल्ली पुलिस ने दंगा करने के लिए सभी प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से हटा दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.