Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

कर्नाटक: घर से खर्च के लिए नहीं मिले पैसे, युवक ने छाप डाले नकली नोट…कैसे पकड़ा गया?

27

कर्नाटक के बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने एक युवक को नकली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक का नाम कृषि माली बताया जा रहा है. आरोपी सिर्फ 23 साल है. आरोपी एक कपड़ा व्यवसायी का बेटा है. आरोपी युवक की गिरफ्तारी कमर्शियल स्ट्रीट पुलिस ने की है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का उसके घर में मामूली बात पर झगड़ा हो गया था.

इसके बाद उसको उसके घरवालों ने खर्च के लिए पैसे नहीं दिए. बाद में जब उसे लगा कि उसके पास पैसे कम रो रहे हैं, तो उसने नकली नोट छापने की योजना बनाई. उसने नोट छापने के लिए होटल में कमरा बुक किया. बाद में जब रूम बॉय कमरे की सफाई करने आया तो ये सारा मामला सामने आया. जानकारी के अनुसार, आरोपी ने नोट छापने के लिए ऑनलाइन होटल में कमरे की बुकिंग की.

नकली नोटों से बिल का भुगतान किया

आरोपी कृष माली नकली नोट छापने के लिए अपने बैग में प्रिंटर और स्कैनर लेकर होटल गया. फिर होटल के रूम में बैठकर ही 500 रुपये के नकली नोट छाप दिए. बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक जून को कमरा बुक किया. बाद में 7 जून को होटल से चेकआउट किया. चेकआउट करते समय उसने नकली नोटों से होटल के बिल का भुगतान किया.

कमरे की सफाई करते समय मिले नकली नोट

इसका पता रूम बॉय को चला. दरअसल, रूम बॉय को आरोपी के कमरे में सफाई करते समय डस्टबिन में कुछ नोट मिले, जिसकी सूचना रूम बॉय ने तुरंत होटल मैनेजर को दी. बाद में होटल स्टाफ को शक हुआ तो उसने कृष माली द्वारा दिए गए पैसों की जांच की तो पता चला कि वो नोट नकली हैं. यही नहीं जिस कमरे में आरोपी ठहरा था, वहां सफेद चादरों में बंडल और नकली नोटों के टुकड़े मिले.

इसके बाद होटल मैनेजर मोहम्मद शरीफउद्दीन ने कमर्शियल स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत दर्ज करके मामले की जांच शुरू की. होटल रूम बुक करते समय आरोपी ने एड्रेस और आधार कार्ड किया था. उसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.