Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

60 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौ/त, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

13

लुधियाना : शहर में एक भयानक सड़क हादसा होने की दर्दनाक खबर सामने आई है। घटना लुधियाना के ईशर नगर से सामने आई है जहां ननकाना साहिब एजुकेशन ट्रस्ट के बाहर बैठी 60 वर्षीय को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक कार समेत फरार हो गया। मृतक महिला की पहचा सत्या देवी निवासी राहों रोड बूथगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान अमर सिंह निवासी गोबिंद सिंह नगर के रूप में हुई है, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस पर गुस्साए परिजनों ने साफ ऐलान किया है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि, महिला अपने बेटी अमनदीप को पुलिस की फिजिकल कोचिंग दिलवाने आई थी। इस दौरान सुबह करीब 10 बजे, सत्या देवी ट्रस्ट के गेट के पास बैठकर इंतजार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार कार आई और महिला को टक्कर मारकर फरार हो गई। हादसे का पूरा मंजर पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।

परिजनों ने चौकी मराडो के इंचार्ज सुखविंदर सिंह के रवैये पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि पुलिस कार्रवाई में ढिलाई कर रही है। चौकी इंचार्ज का कहना था – हमारे पास कोई जादू की छड़ी नहीं है जो आरोपी को तुरंत सामने ला दे। हादसे के बाद ईशर नगर इलाके में दहशत और आक्रोश दोनों का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.