Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

अहमदाबाद हादसे की जांच के लिए बनी कमेटी, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट

7

अहमदाबाद में हाल ही में भयानक हादसा सामने आया, जिसने पूरे देश को सदमे में डाल दिया. गुरुवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ. इसी के बाद अब सभी के मन में एक ही सवाल है कि इस प्लेन क्रैश की क्या वजह रही. इसी सवाल का जवाब ढूंढने के लिए सिविल एविएशन मंत्रालय ने हाई लेवल कमेटी का गठन किया है.

उच्च स्तरीय बहु-विषयक समिति एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच करेगी. समिति मौजूदा एसओपी और भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश सुझाएगी.

कौन-कौन होगा जांच कमेटी में शामिल

इस समिति की अध्यक्षता केंद्रीय गृह सचिव, गृह मंत्रालय और भारत सरकार करेगी. इसमें सचिव, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार, अतिरिक्त सचिव/संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय, राज्य गृह विभाग, गुजरात सरकार से प्रतिनिधि, राज्य आपदा प्रतिक्रिया प्राधिकरण, गुजरात सरकार का प्रतिनिधि, पुलिस आयुक्त, अहमदाबाद, महानिदेशक, निरीक्षण और सुरक्षा, भारतीय वायु सेना महानिदेशक, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो/डीजी बीसीएएस, महानिदेशक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय/डीजी डीजीसीए, विशेष निदेशक, आईबी, निदेशक, फोरेंसिक विज्ञान सेवा निदेशालय, भारत सरकार इसका हिस्सा होंगे.

समिति द्वारा उपयुक्त समझे जाने वाले किसी अन्य सदस्य, जिसमें विमानन विशेषज्ञ, दुर्घटना जांचकर्ता और कानूनी सलाहकार शामिल हैं, को भी समिति में शामिल किया जा सकता है. समिति के पास सभी रिकॉर्ड तक पहुंच होगी, जिसमें अन्य बातों के अलावा, उड़ान डेटा, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर, विमान रखरखाव रिकॉर्ड, एटीसी लॉग और गवाहों की गवाही शामिल है.

3 महीने में पेश की जाएगी रिपोर्ट

साथ ही इसमें साइट निरीक्षण करना भी शामिल होगा. चालक दल, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और संबंधित कर्मियों का इंटरव्यू लेकर जानकारी हासिल की जाएगी. अगर विदेशी नागरिक या विमान निर्माता शामिल हैं तो अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ सहयोग करना होगा. समिति तीन महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी.

241 यात्रियों की हुई मौत

अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के बाद प्लेन आसमान में 625 फीट की ऊंचाई तक ही पहुंचा था कि 5 मिनट के बाद ही प्लेन क्रैश हो गया. इस विमान में 242 यात्री सवार थे. जिसमें से सिर्फ एक ही यात्री बच पाया. हादसा इतना भयानक था कि सभी की मौत हो गई. साथ ही हादसा में भारी नुकसान हुआ. यह प्लेन जाकर बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराया. हॉस्टल में इतनी भयानक तस्वीर सामने आई कि प्लेन से टकराने से सब कुछ तहस-नहस हो गया. 65 छात्रों की मौत हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.