अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद हुए इस दर्दनाक हादसे में 241 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। अब इस दुखद घटना के बीच एक हैरान करने वाला दावा सामने आया है।
बिहार के जाने-माने यूट्यूबर और पूर्व भाजपा नेता मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने दावा किया है कि एयर इंडिया के क्रैश हुए विमान के मलबे से उन्हें भगवद गीता की एक प्रति पूरी तरह सुरक्षित मिली है। कहा जा रहा है कि, यह गीता एक यात्री के पास थी और बचाव दल के मलबे की जांच के दौरान यह पवित्र ग्रंथ बिना किसी नुकसान के बरामद हुआ है। बताया जा रहै कि इस भगवद गीता के न पन्ने फटे, न जले, न ही कोई और क्षति हुई।
वीडियो में दुर्घटना स्थल और बचाव कार्य दिखाए गए हैं, जहां एक व्यक्ति हाथ में भगवद गीता लिए हुए दिखाई देता है, जो बिल्कुल सुरक्षित है। वीडियो में गुजराती भाषा में कुछ बोर्ड और साइन भी दिख रहे हैं, जिन्हें इस घटना स्थल से जोड़ा जा रहा है। मनीष कश्यप ने ट्वीट कर लिखा, ”विमान में एक यात्री भगवद गीता लेकर सफर कर रहे थे… भगवत गीता बिल्कुल सही सलामत प्लेन के मलबे में मिला है, ये किसी चम्तकार से कम नहीं है।”आपको बता दें कि, अभी तक इस दाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसको लेकर न एयरलाइन ने न ही जांच एजेंसियों ने इस बारे में कोई बयान दिया है। वहीं अगर यह सच है, तो यह एक चमत्कार जैसा ही है। क्योंकि, जहां मानव जीवन बच नहीं पाया, लेकिन एक धार्मिक ग्रंथ पूरी तरह सुरक्षित रहा। आपको बता दें कि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आस्था और तर्क के बीच चर्चा तेज हो गई है। कई लोग इसे ईश्वरीय कृपा मान रहे हैं, तो कुछ इसे संयोग कह रहे हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.