Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा

दिल्ली से हरियाणा तक बनेगी मेट्रो, बदरपुर की तरफ जाना होगा आसान… बनेंगे ग्रीन लाइन रूट पर 10 नए स्टेशन

23

दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तहत इंद्रलोक लेकर इंद्रप्रस्थ तक ग्रीनलाइन का एक्सटेंशन करेगा. इसका काम साल 2029 तक पूरा होगा. इससे बहादुरगढ़ (हरियाणा) से दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में सफर करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा. बताया जा रहा है कि डीएमआरसी ने इसके निर्माण और डिजाइन के लिए टेंडर जारी कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, जो कंपनी इसके लिए बोली लगाएगी उसे 24 करोड़ रुपये सिक्योरिटी राशि जमा करनी होगी. साथ ही परियोजना की जिम्मेदारी लेने के बाद 42 माह के भीतर काम पूरा करना होगा. मेट्रो के फेज-4 के तहत इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक 12.3 किलोमीटर तक एक्सटेंशन किया जाएगा. इस रूट पर 10 नए मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा.

बनाए जाएंगे चार स्थानों पर अंडर ग्राउंड स्टे Qj शन

साथ ही लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक जो आठ किलोमीटर का था ये कॉरिडोर गोल्डन लाइन का हिस्सा बना दिया जाएगा. मार्च 2024 में पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में दिल्ली मेट्रो के चौथे फेज के तहत 2 नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी मिली थी. डीएमआरसी की ओर से जो टेंडर जारी किया गया है उसके अनुसार, चार स्थानों पर अंडर ग्राउंड स्टेशन बनाए जाएंगे.

ग्रीनलाइन एक्सटेंशन में 10 स्टेशन होंगे

इसके अलावा नबी करीम में पांचवे स्टेशन की एंट्री और एग्जिट पर भी काम होगा. चोथे फेज के तहत ग्रीनलाइन एक्सटेंशन में 10 स्टेशन होंगे. इनमें इंद्रलोक, दयाबस्ती, अजमल खान पार्क, झंडेवालान मंदिर, नबी करीम, नई दिल्ली, दिल्ली गेट, दिल्ली सचिवालय और इंद्रप्रस्थ शामिल हैं. इस एक्सटेंशन कॉरिडोर में पांच इंटरचेंज शामिल है. ये इंटरचेंज इंद्रलोक, नबी करीम, नई दिल्ली, दिल्ली गेट और इंद्रप्रस्थ होंगे.

बहादुरगढ़ को बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी

इससे मेट्रो की रेड, मैजेंटा, यलो, वॉयलेट और ब्लू लाइन से ये कॉरिडोर जुड़ जाएगा. इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ लाइन से हरियाणा के लोगों को भी फायदा होगा. इस मेट्रो लाइन से हरियाणा के बहादुरगढ़ को बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी. फिलहाल इस कॉरिडोर को साल 2029 तक पूरा करने की बात कही जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.