Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अपनों से बिछड़ गए… एयर इंडिया की फ्लाइट में उदयपुर के 4 लोग थे सवार, इनमें से दो तो भाई-बहन

15

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में उदयपुर के चार यात्री सवार थे, जिसमें से दो भाई-बहन और दो कुकिंग का काम करने वाले व्यक्ति थे. ये सभी लंदन जा रहे थे. उदयपुर शहर के सहेली नगर के रहने वाले मार्बल व्यवसाई के बेटे और बेटी शुभ और शगुन, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुए थे. अचानक प्लेन क्रैश होने की जानकारी सामने आई तो परिवार में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में शुभम के माता-पिता और अन्य परिजन अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए.

उदयपुर के मार्बल व्यवसाय संजीव मोदी के बेटे 25 वर्षीय शुभ मोदी और 23 वर्षी शगुन मोदी, जो बीते बुधवार को दोपहर में उदयपुर से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए थे. अहमदाबाद में बोडकदेव के पास स्थित अपनी दादी के घर पर रुके थे और आज दोपहर में एयर इंडिया फ्लाइट से लंदन के लिए रवाना हुए थे.

संजीव मोदी के चचेरे भाई सतीश ने बताया कि शुभ और शगुन दोनों बुधवार को अपने घर सहेली नगर से रवाना हुए थे और जाते समय उन्होंने उनसे बाय-बाय भी किया था. वह शाम को अहमदाबाद पहुंचे थे और अपनी दादी के घर रुके थे. आज दोनों ने 1:30 बजे के करीब पिता संजीव मोदी से फोन पर बात कर कहा था कि प्लेन में बैठ चुके हैं और कुछ ही देर में टेकऑफ करने वाले हैं, लेकिन और कुछ ही मंजूर था. प्लेन क्रैश होने की जानकारी जब अहमदाबाद में रहने वाली दादी ने पिता संजीव मोदी को दी तो तुरंत संजीव मोदी और उनके परिवार उदयपुर से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए.

जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो आसपास के परिचित भी घर पहुंचने लगे. साथ ही प्रशासन के आला अधिकारी कलेक्टर, एडीएम सहित अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी जिला कलेक्टर नमित मेहता से बात कर इसकी जानकारी ली कि उदयपुर के कितने लोग थे और वर्तमान में परिवार की क्या स्थिति है, इसकी भी जानकारी ली.

संजीव के चचेरे भाई सतीश ने बताया कि 25 वर्षीय शुभ, जिसने 2022 में UK से केमिकल में इंजीनियरिंग की थी और शगुन ने अहमदाबाद के पंडित दीनदयाल विश्वविद्यालय से बीबीए किया था. पिछले कुछ समय से दोनों पिता के साथ सुखेर स्थिति मल्टी मार्बल का व्यवसाय संभाल रहे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.