Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...

जहां झुग्गी-वहां मकान के बदले बुल्डोजर क्यों? AAP के सौरभ भारद्वाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

36

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. सौरभ भारद्वाज ने गरीबों की झुग्गियों पर बुल्डोजर की कार्रवाई के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने की बात कही है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी 29 जून को जंतर-मंतर पर दिल्ली के झुग्गीवासियों के साथ मिलकर विशाल धरना प्रदर्शन करेगी. सौरभ भारद्वाज ने सभी झुग्गीवासियों को जंतर मंतर पर पहुंचने की अपील की है. इस दौरान आप के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद झुग्गीवासियों पर बुल्डोजर चलाये जा रहे हैं. दिल्ली सरकार कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट नहीं जा रही है. इसी भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ जाकर संसद में कानून पास किया था. भाजपा कोर्ट के आदेश की आड़ में झुग्गियां उजाड़ रही है. उन्होंने कहा कि 29 जून को सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर आवाज उठाएंगे और भाजपा की केंद्र व दिल्ली सरकार की सच्चाई पूरे देश को बताएंगे.

भाजपा आने के बाद से झुग्गियों पर बुल्डोजर

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब से दिल्ली में भाजपा की सरकार आई है, एक-एक कर बड़ी-बड़ी झुग्गियों को बुल्डोजर से साफ किया जा रहा है. बवाना के रोहिणी सेक्टर 22 में एक झुग्गी झोपड़ी क्लस्टर था. एक माह पहले सुबह करीब 11 बजे उस झुग्गी में आग लग जाती है. उस आग में दो मासूम बच्चे जिंदा जल कर मर गए. जनता को उम्मीद थी कि दिल्ली सरकार से कोई मंत्री, मुख्यमंत्री आएगा और उन्हें आश्वासन देगा, लेकिन कोई नहीं आया. शाम को हम लोग उस झुग्गी में पहुंचे.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिस समय झुग्गी में आग लगी, उसी वक्त बवाना में ही थोड़ी दूरी पर दिल्ली की मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक और मंत्री मन की बात कार्यक्रम सुन रहे थे लेकिन कोई झुग्गीवालों का हाल पूछने नहीं गया. चार साल का बच्चा घर में अकेला था. आग लगने पर वह बच्चा कूलर में छिप गया और जैसे बैठा था, वैसे ही जलकर मर गया. सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने दो दिन बाद वहां बुल्डोजर बुलवाया और सारी झुग्गियों को गिरा दिया.

मद्रासी कैंप का भी यही हाल किया गया

आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने जहां झुग्गी-वहां मकान के हर जगह कार्ड बांट दिए. मद्रासी कैंप में रहने वाले सभी लोगों के पास कार्ड है. कार्ड पर उनका नाम और झुग्गी नंबर लिखा हुआ है. कार्ड पर लिखा है कि मोदी जी की गारंटी, जहां झुग्गी-वहां मकान. इसलिए अब वक्त हम सब को एक होने का है. हम सबको एक होना है और आवाज उठानी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.