Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इलाहाबाद हाईकोर्ट की राज्य सरकार को कड़ी फटकार: गोवंश ले जाने पर वाहन जब्ती व नीलामी अवैध, ₹2 लाख मु... छिंदवाड़ा में कानून-व्यवस्था तार-तार! केबल चोरी के शक में 3 युवकों की बेरहमी से पिटाई, गले में कंटील... दही हांडी उत्सव से पूर्व महाराष्ट्र सरकार की बड़ी सौगात, 1.60 लाख गोविंदाओं को मिलेगा ₹10 लाख का मुफ... कांवड़ यात्रा: जहां मिट जाती हैं जाति और कुल-गोत्र की सीमाएं! जानें योगी सरकार में कैसे बनी सामाजिक ... मुरैना में रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड: छुट्टी पर आए फौजी ने पत्नी को मारी गोली, अस्पताल में ... दिल्ली-NCR में 50 किमी/घंटा की हवाएं, यूपी-बिहार में आंधी-तूफान! IMD ने 7 अगस्त को जारी किया भारी बा... JPSC-JSSC परीक्षा धांधली पर आर-पार के मूड में छात्र! राहुल गांधी ने फोन कर मांगा समर्थन, बीजेपी बोली... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ...

अहमदाबाद में आग का गोला बना विमान… जानिए किस देश के कितने यात्री थे सवार?

31

गुजरात के अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान में सवार कुल 242 लोगों में कई विदेशी यात्री भी थे. प्लेन ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन अचानक वह हादसे का शिकार हो गया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है.

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंड 787-8 यात्री विमान क्रैश हो गया है. पीटीआई के मुताबिक, एयरपोर्ट से टेकऑफ होने के बाद प्लेन मेघाणी नगर इलाके में एक मेंटल हॉस्पिटल पर गिरा. इस प्लेन में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट, 10 क्रू मेंबर्स और 230 यात्री थे.

किस देश के कितने यात्री

एयर इंडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बोइंग 787-8 दोपहर 13 बजकर 38 मिनट पर टेक ऑफ हुई थी. इसमें 242 यात्री थे, इनमें 12 क्रू के सदस्य थे, बाकी 230 यात्रियों में सर्वाधिक 169 भारतीय थे. 53 ब्रिटिश नागरिक थे, 1 यात्री कनाडा का था और 7 पुर्तगाली नागरिक थे.एयर इंडिया के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.

 

एयर इंडिया ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

हादसे के बाद एयर इंडिया की ओर से हेल्पलाइन जारी की गई है.एयर इंडिया की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 भी शुरू किया गया है. हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है और एयर इंडिया जांच कर रहे अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.