Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Jail में बंद कैदियों ने CM Mann को लिखा पत्र, पढ़ें पूरा मामला

36

लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री जहां पंजाब के हर वर्ग को राहत देने की बात कर रहे हैं वहीं अब तो पश्चिमी हलके के उपचुनाव को लेकर राहतों के अंबार लगे हुए हैं। ऐसे में पंजाब के हर वर्ग को पंजाब सरकार से कुछ न कुछ तोहफे की उम्मीद है। फिर बात चाहे जेल की सलाखों के पीछे लंबी सजाएं काट रहे कैदियों की क्यों न हो। उन्हें भी वार्षिक मिलने वाली सजा में कटौती की राहत न मिलना खटक रही है। जिसके चलते कुछ खेती बाड़ी करने वाले कैदियों ने नाभा की ओपन जेल से पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम एक खुला पत्र लिखकर सरकार के कैदियों के प्रति राहत को याद दिलाया है।

PunjabKesari

नाभा जेल से प्रतिनिधि को एक पत्र की कापी सांझा हुई है, जिसमें कैदियों ने अपनी सजा पूरी होने या फिर लंबी सजा भुगत रहे कैदियों ने माफी की गुजारिश की है। पत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखा गया है कि 08-07-91 की पालिसी के अनुसार उन्हें समय से पहले रिहाई का प्रावधान है और कुल 4 वर्ष की माफी का भी प्रवाधान है। लेकिन अभी उन्हें 3 वर्ष की सजा में कमी के रूप में माफी नहीं मिल पाई है। पत्र में कैदियों ने याद दिलाया है कि पहली सरकारों के समय यह माफी मिलती रही है। लेकिन मौजूदा भगवंत मान सरकार के 3 वर्ष निकलने के बाद भी राहत की कोई घोषणा नहीं की गई है।

ऐसे में उम्मीद की टकटकी लगाए बैठे कैदियों को कोई राहत मिलती न देखकर अब उन्होंने खुला पत्र मुख्यमंत्री के नाम लिखा है। नाभा जेल के बंदियों ने एक सुर में मांग की है कि उनके साथ सौतेला व्यवहार क्यों? जबकि पंजाब में आप सरकार हर किसी को राहत देने की बात करती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.