Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...

टोंक: नदी में डूबने से 8 लोगों की मौत, अस्पताल में मची चीख-पुकार… पिकनिक मनाने आए थे युवक

48

राजस्थान के टोंक की बनास नदी में जयपुर के 8 लोगों की डूबने से मौत हो गई. वहीं तीन युवक लापता हैं. बताया जा रहा है कि सभी युवक नदी में नहाने के लिए गए थे. तभी एक-एक कर सभी नदी में डूब गए. सभी के शवों को नदी से बाहर निकाला गया और टोंक के सआदत अस्पताल में रखवाया गया है. हादसे के बाद अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई.

जयपुर से 11 युवक पिकनिक मनाने के लिए टोंक आए थे, जहां वह बनास नदी में नहाने के लिए गए थे. तभी पुराने पुल के पास ये हादसा हो गया. ये हादसा दोपहर को करीब डेढ़ बजे हुआ. 8 युवकों की डूबने से मौत हो गई. स्थानीय लोगों और पुलिस जवानों ने 8 युवकों के शव को बाहर निकाला. अभी तीन युवक लापता बताए जा रहे हैं.

8 युवकों की डूबने से हो गई मौत

सभी शवों को एम्बुलेंस की मदद से सआदत अस्पताल भेजा गया. पुलिस और स्थानीय लोग अभी भी रेस्क्यू में जुटे हुए हैं. घटना के बाद जब शवों को अस्पताल में रखवाया गया तो वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई. अस्पताल में मृतकों के परिजनों की चीख-पुकार मच गई. मौके पर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रिजेंद्र सिंह भाटी भी मौजूद हैं.

कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया

बताया जा रहा है कि टोटल 11 युवक थे, जो नदी में नहाने के लिए उतरे थे. लेकिन नदी में तेज बहाव की वजह से सभी डूबने लगे. आसपास के लोगों ने शोर मचाया और तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और युवकों का रेस्क्यू किया. जिस जगह ये हादसा हुआ. वहां पानी की गहराई ज्यादा होती है. लेकिन यहां कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है और न ही कोई सुरक्षा व्यवस्था है.

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने लोगों ने अपील की है कि नदी में नहाने वक्त सावधान रहें और ज्यादा गहरे पानी में न जाएं. मृतकों के शवों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है. तीन युवक लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.