Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

हर वक्त स्ट्रेस से घिरे रहते हैं तो खुद में लाएं ये 5 बदलाव, 3 दिन में लगने लगेगा अच्छा!

110

आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में हर इंसान किसी न किसी बात को लेकर परेशान है. ऐसे में हम कई बार छोटी- छोटी बातों पर तनाव ले लेते हैं और धीरे-धीरे करके ये हमारी आदत बन जाता है. जैसे -जैसे उम्र बढ़ती जाती है वैसे-वैसे जिम्मेदारियां बढ़ती हैं और फिर शुरू होती है स्ट्रेस की कहानी. जो धीरे-धीरे करके इंसान को परेशान कर देती है. जिम्मेदारियों के साथ स्ट्रेस आना लाजमी है पर अगर ये आपकी आदत बन गया है और कई बार हम तनाव की वजह से अपने रोजमर्रा के कामों को भी सही से नहीं कर पाते हैं. जिसकी वजह से हम और परेशान हो जाते हैं. इसलिए अगर आप भी स्ट्रेस से बचने के लिए कोई तरीका ढूढ़ रहे हैं तो इस आर्टिकल में कुछ ऐसे आसान तरीके बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप स्ट्रेस को दूर कर सकते हैं.

बढ़ती उम्र में अगर स्ट्रेस भी बढ़ रहा है तो इसके कई कारण हो सकते हैं. जिनकी वजह से आप हमेशा मानसिक तनाव में रहते हैं. अगर आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करते हैं तो स्ट्रेस को कम किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं कि तनाव की समस्या से राहत पाने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

इन 5 आदतों से दूर होगा स्ट्रेस

छोटे-छोटे मील्स लें

आप एक बार में खाना खाने की जगह दिन में 3-4 मील्स लें. जिससे आपकी भूख तो कंट्रोल होती है बल्कि आप ओवरइटिंग की आदत से बचते हैं जिससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है. इससे मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है और एनर्जी लेवल भी बढ़ता है. ये वेट को कंट्रोल करने, बल्ड शुगर लेवल को सही रखने और शरीर में एनर्जी को बूस्ट करने में हेल्प करता है.

एक्सरसाइज और योगासन करें

आप चाहें तो जिम जाकर भी वर्कआउट कर सकते हैं या फिर योगासन भी कर सकते हैं. आपको बहुत ज्यादा हैवी एक्सरसाइज नहीं करनी है. रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज और वॉक पर जाएं. ये आपके शरीर को फिट रखने में मदद करेगा. एक्सरसाइज से हड्डियां मजबूत होती हैं, हार्ट हेल्थ दुरुस्त रहती है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है.

पूरी नींद लें

अगर आप स्वस्थ्य जीवन जीना चाहते हैं तो नींद को अपना बेस्ट फ्रेंड बना लें. मतलब कि रात को समय से सोने से आपकी आधी समस्याएं तो वैसे ही खत्म हो जाती है. कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें. एनसीबीआई में छपी एक रिसर्च से मुताबिक जो लोग 6 से 7 घंटे की नींद रोजाना लेते हैं, वो दूसरों के मुकाबले ज्यादा लंबी उम्र जीते हैं. इससे आपको थकान, कमजोरी, तनाव कम महसूस होगा. ये आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ को दुरूस्त रखने में मदद करेगा.

ज्यादा चाय और कॉफी का न करें सेवन

अक्सर बढ़ती उम्र में लोग कॉफी और चाय का काफी सेवन करने लगते हैं पर जरूरत से ज्यादा कॉफी और चाय पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ध्यान रखें कि रात में सोने से पहले कॉफी और चाय का सेवन न करें क्योंकि इसमें कैफीन काफी मात्रा में होता है जो नींद में बाधा डालता है.

सोशलाइज करना है जरूरी

उम्र बढ़ने के साथ दोस्त बनाना बंद मत कर दें. आप नए लोगों से मिले दोस्ती करें और उनके साथ घूमने भी जाएं. इससे आपका इमोशनल और मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहती है. आप जब लोगों से मिलते हैं तो कई तरह की बातें होती हैं जिससे आपका नॉलेज भी बढ़ता है और आपका मूड भी अच्छा रहता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.