Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

‘मेरी मौत के जिम्मेदार पत्नी और सास-ससुर…’ युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, सुसाइड से पहले Video बनाकर बताया दर्द

45

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सास-ससुर और पत्नी की मारपीट से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान शरीफ खान (25) के रूप में हुई है. ये पूरा मामला जिले के बैराड़ थाना इलाके के गोंदरी गांव का बताया जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, गोंदरी के रहने वाले अजीज खान के बेटे शरीफ का तीन दिन पहले उसकी पत्नी रानी खान से पारिवारिक कारणों से विवाद हो गया.

इसकी सूचना शरीफ के घर पर रह रही उसकी साली रेशमा ने अपने मम्मी-पापा को दे दी. इसके बाद छितरी गांव के रहने वाले रानी की मम्मी सितारा खान और पापा शब्बीर खान अपनी बेटी के ससुराल गोंदरी पहुंचे. फिर उन्होंने अपनी बेटी रानी खान के साथ मिलकर शरीफ की जमकर पीटाई की. इसके बाद शब्बीर अपनी बेटी रानी और रेशमा को अपने साथ ले गया. इसके अलावा उसकी दुकान का ताला लगाकर चाबी भी अपने साथ ले गया.

मारपीट की घटना ने युवक को दिया झकझोर

खुद के साथ हुई मारपीट की घटना ने शरीफ को इतना झकझोर कर रख दिया कि वह तीन दिन से अपने घर में ही बंद होकर रह गया. शनिवार की सुबह अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शरीफ पिछले तीन दिन से अपने घर में ही बंद था. चूंकि शनिवार को ईद थी तो उसका भाई फिरोज खान उसे बुलाने गया कि चलो नमाज तो पढ़ लो. इस पर उसने भाई से कहा कि तुम चलो मैं आता हूं.

सुसाइड नोट लिखा वीडियो भी बनाया

इसके बाद परिवार के सभी सदस्य नमाज पढ़ने के लिए चले गए. शरीफ नमाज पढ़ने नहीं पहुंचा. कुछ देर बाद परिवार के सदस्यों ने घर आकर देखा तो शरीफ फंदे पर लटका हुआ था. उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी सहित सास-ससुर को जिम्मेदार ठहराया. इतना ही नहीं फांसी लगाने से पहले एक वीडियो भी बनाया और उसने स्पष्ट रूप से बोला कि उसकी मौत के जिम्मेदार उसकी पत्नी और सास-ससुर हैं.

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. इस पूरे मामले में बैराड़ थाना प्रभारी रविशंकर कौशल का कहना है कि मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है. सुसाइड नोट और वीडियो को जांच में शामिल किया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.