जालंधर : शहर से एक बेहद ही शर्मनाक कांड सामने आया है, जहां एक डेढ़ साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया। घटना को अंजाम देने वाला नाबालिग प्रवासी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ रेप सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर सुधार गृह में भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रवासी नाबालिग का परिवार उत्तर प्रदेश में रहता है और वह यहां बस्ती बावा खेल एरिया में बाबा बुड्ढा जी पुल के पास एक किराए के कमरे में रहता है। पीड़ित बच्ची उसके साथ वाले कमरे में ही अपने परिवार के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि, आरोपी का पीड़ित के घर अकसर आना जाना था और बच्ची की मां भी लड़के को नाबालिग समझ घर में आने से नहीं रोकती थी। गत दिन आरोपी नाबालिग ने मौके पर बच्ची से रेप कर वहां से फरार हो गया।
बच्ची को रोता हुआ देख मां को पता चला कि उसके साथ गलत हुआ है। उसने तुरन्त इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद बच्ची का मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने बच्ची की मां के बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी नाबालिग के खिलाफ मामला थाना बस्ती बावा खेल में दर्ज किया गया। थाने के एसएचओ परमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.