बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम इस समय सुर्खियों में बना हुआ है, इसकी वजह सिर्फ IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत नहीं है, बल्कि वो दर्द भरी तस्वीर है जो सभी के सामने आई है. बुधवार को जब 18 साल बाद आरसीबी ने आईपीएल का खिताब हासिल किया तो इसी के सम्मान में स्टेडियम में जश्न मनाया जा रहा था, लेकिन इस बीच वहां पर भगदड़ मच गई और 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई घायल हो गए हैं.
इस भगदड़ में एक शख्स ने अपने बेटे को खो दिया. उनके आंसू और दर्द बयान कर रहे हैं कि उनकी जिंदगी में यह दर्द कितना बड़ा है. आंसुओं के साथ वो अपने बेटे की बॉडी बिना पोस्टमार्टम किए मांग कर रहे हैं.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.